.

Uttar Pradesh Cabinet Expension LIVE Updates: 23 मंत्री बनाए गए

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार आज बुधवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार करने जा रही है. लखनऊ स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

21 Aug 2019, 11:14:24 AM (IST)

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार आज बुधवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार करने जा रही है. लखनऊ स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान करीब 10 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. साथ ही 3 से 4 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों को उनके पद से हटाया भी जाएगा. वित्‍त मंत्री राजेश अग्रवाल एक दिन पहले ही अपना इस्‍तीफा दे चुके हैं. मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करेंगे और मंजूरी के लिए राज्‍यपाल के पास भेजा जाएगा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए और प्रमोट होने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी.

11:52 (IST)

कार्यक्रम समाप्त हुआ.

11:30 (IST)

राज्यमंत्री के रूप में इन्होंने ली शपथ

अनिल शर्मामहेश गुप्ताआनंद स्वरूप कश्यपविजय कश्यपगिर्राज सिंह धर्मेशलाखन सिंह राजपूतनीलिमा कटियारचौधरी उदयभान सिंहचंद्रिका प्रसाद उपाध्यायरामशंकर सिंह पटेलअजीत सिंह पाल

11:27 (IST)

गिरिराज सिंह धर्मेश बनाए गए मंत्री.

11:26 (IST)

विजय कश्यप को बनाया गया राज्यमंत्री.

11:24 (IST)

आनन्द स्वरूप शुक्ला बनाए गए राज्यमंत्री.

11:22 (IST)

महेश गुप्ता बनाए गए राज्यमंत्री.

11:22 (IST)

अनिल शर्मा बनाए गए राज्यमंत्री.

11:20 (IST)

रविंद्र जायसवाल बनाए गए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार।

11:17 (IST)

श्रीराम चौहान को बनाया गया राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार।

11:17 (IST)

अशोक कटारिया बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार।

11:15 (IST)

सतीश द्विवेदी को बनाया गया राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार).

11:14 (IST)

कपिल देव अग्रवाल बने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार).

11:13 (IST)

नीलकंठ तिवारी बनाए गए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार).

11:11 (IST)

कमला रानी वरुण बनीं कैबिनेट मंत्री.

11:10 (IST)

राम नरेश अग्निहोत्री को मिला कैबिनेट मंत्री का पद.

11:09 (IST)

अनिल राजभर का हुआ प्रमोशन. राज्यमंत्री के बाद अब कैबिनेट मंत्री बनाए गए. अनिल राजभर सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा का मंत्रालय संभाल रहे थे.

11:08 (IST)

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ।

11:06 (IST)

सुरेश राणा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

11:05 (IST)

डॉ महेंद्र सिंह बनाए गए मंत्री।

10:54 (IST)
स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान और रवींद्र जायसवाल शामिल हैं.
10:50 (IST)

आज शपथ लेने वाले 6 कैबिनेट मंत्री

भूपेंद्र चौधरी - प्रमोट होने वाले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री

अनिल राजभर - प्रमोट होने वाले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री

महेंद्र सिंह - प्रमोट होने वाले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री

सुरेश राणा - प्रमोट होने वाले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री

नए कैबिनेट मंत्री - कमला रानी वरुण - विधायक घाटमपुर (कानपुर)

नए कैबिनेट मंत्री - रामनरेश अग्निहोत्री, विधायक भोगांव (मैनपुरी)

10:11 (IST)

लखनऊ : 24 मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट में शामिल होंगे 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 12 राज्य मंत्री, 11 बजे राजभवन में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह