.

लखनऊ में हज हाउस की बदल दी गई तस्वीर, चढ़ा भगवा रंग

इस बार सभी सीमा को पार करते हुए यूपी के हज हाउस पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
05 Jan 2018, 02:15:16 PM (IST)

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में योगी 'राज' के शुरू होने के साथ ही असर भी दिखने लगा है। लखनऊ की सड़कों पर अब 'समाजवादी लाल' के बाद भगवा रंग छाने लगा है। इस बार सभी सीमा को पार करते हुए यूपी के हज हाउस पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया। सफेद और हरे रंग से रंगी इन दीवारों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। 

बीते दिनों लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भगवा रंग में रंगा जा चुका है।

हज हाउस  को भगमामय बनाने पर यूपी के मंत्री मोहसीन रज़ा ने कहा है कि 'ऐसे चीज़ों में विवाद करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि भगवा रंग एक उज्ज्वल और ऊर्जावान रंग है जिससे दीवारें सुंदर दिखती है। विपक्ष के पास हमारे खिलाफ कोई बड़ा मुद्दा नहीं है इसलिए वो बेवजह चीज़ों को बढ़ा रहें है।'

इस खबर की जानकारी के बाद विपक्षी दलों से लेकर उलेमाओं ने एतेराज़ जताया हैं। हालांकि यह पहला मामला नही है। सरकार बनने के बाद से ही भगवा रंग का जादू दिखने लगा था।

सबसे पहले गाडियों में सीटों पर भगवा रंग के तौलिए, स्टेज पर भगवा रंग, भगवा रंग के कालीन, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कमरों में भगवा रंग के पर्दे और यहां तक की सरकारी बस भी भगवा रंग में रंगी गई।

और पढ़ें: ट्रिपल तलाक बिल लटका, राज्यसभा में आज नहीं हुई चर्चा, अब बजट सत्र से उम्मीद