.

नोयडा घटना के बाद अब सहारनपुर भाजपा चलाएगी फर्जी नेताओ के खिलाफ अभियान

भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर खुद को भाजपा नेता बताने वाले तथाकथित व फर्जी  भाजपा नेताओ को चिन्हित करने के लिए सहारनपुर भाजपा अब एक अभियान शुरू करने जा रही है ।

Vikas Kapil | Edited By :
08 Aug 2022, 12:24:06 PM (IST)

नई दिल्ली:

भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर खुद को भाजपा नेता बताने वाले तथाकथित व फर्जी  भाजपा नेताओ को चिन्हित करने के लिए सहारनपुर भाजपा अब एक अभियान शुरू करने जा रही है । इस अभियान मे ऐसे लोगो की सूची बनाई जा रही है जिनका भाजपा से कोई लेना देना नही और वह खुद को भाजपा नेता बताकर रॉब ग़ालिब तो करते ही है साथ ही गलत कार्यो में भी लिप्त रहते है ।

दरसल नोएडा में श्रीकांत त्यागी नाम के तथाकथित भाजपा नेता द्वारा महिलाओं के साथ बदसलुकी का वीडियो वायरल हुआ श्रीकांत त्यागी खुद को बीजेपी नेता बताकर अपनी दबंगई दिखाया करता था लेकिन पता चला है की श्रीकांत त्यागी का भाजपा संगठन से कोई लेना देना नही है श्रीकांत त्यागी के इस कारनामे से भाजपा संगठन पर उंगलियां उठ रही थी इसी को ध्यान मे रखते हुए सहारनपुर भाजपा संगठन ने ऐसे लोगो की सूची बनांनी शुरू कर दी है जो भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर खुद को नेता बताते है और संगठन को बदनाम करते है

सहारनपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने न्यूज़ स्टेट से खास बातचीत करते हुए बताया की नोएडा में फर्जी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने जो वो बेहद ही शर्मनाक है और पार्टी संगठन को बदनाम करने वाले श्रीकांत त्यागी के घर पर आज बाबा का बुलडोजर चल रहा है इसके अलावा जो लोग सहारनपुर जनपद में भाजपा का चोला ओढ़कर संगठन को बदनाम कर रहे है ऐसे लोगो की सूची बनाई जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी पूर्व में भी जिले में ऐसे कई फर्जी नेताओ के खिलाफ कार्रवाई की गई थी । सहारनपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन से बात की हमारे संवाददाता विकास कपिल ने आप भी देखिए सहारनपुर से ये रिपोर्ट