.

बदायूँ में आरोपी ने जेल से बाहर आकर किया नाबालिग लड़की से दोबारा रेप

बदायूँ में एक नाबालिग लड़की से आरोपी ने छह महीने के अंदर दोबारा किया रेप

News Nation Bureau
| Edited By :
30 Sep 2016, 08:53:17 AM (IST)

नई दिल्ली:

बदायूँ में एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से छह महीने में दो बार रेप किया गया। अनिल कुमार यादव ने इस नाबालिग लड़की का रेप किया। आरोपी ने इससे पहले भी पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया था और इसी मामले में जेल की सजा काट रहा था। जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर उसने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सिलहरी में पीड़िता के घर के लोग खेत में काम करने गए थे। लड़की घर के अंदर बर्तन साफ कर रही थी तभी गांव के ही इस युवक ने उसे पकड़ लिया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को चाकू मारकर घायल कर दिया।

मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।