.

Kalyan Singh Death: कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से अलीगढ़ लाया गया

बसपा सुप्रीमो मायावती आज यानि रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए जाएंगी. शनिवार को देर रात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हुआ. इस पर देश के तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया था.

News Nation Bureau
| Edited By :
23 Aug 2021, 05:57:41 AM (IST)

लखनऊ:

बसपा सुप्रीमो मायावती आज यानि रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए जाएंगी. मालूम हो कि शनिवार को देर रात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हुआ. इस पर देश के तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया था. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर शोक जताया. साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनके महत्व को भी लोगों के साथ साझा किया. फिलहाल अभी कल्याण सिंह के शरीर को उनके आवास पर ही रखा गया है. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में ले जाया जाएगा. अंत में उनके शरीर को अतरौली ले जाया जाएगा.  

18:15 (IST)

अलीगढ़ के अहिल्याबाई स्टेडियम में रखा गया कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

17:16 (IST)

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से अलीगढ़ लाया गया है. उनका अंतिम संस्कार कल यानी 23 अगस्त को नरौरा गंगा घाट पर होगा.

15:06 (IST)

हवाई जहाज से अलीगढ़ पहुंचेगा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से अलीगढ़ ले जाया जा रहा है.

13:32 (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय ले जाया गया.

11:33 (IST)

पीेएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ में पहुंचकर पीेएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि.

11:13 (IST)

पीएम का स्वागत करने पहुंचे योगी, आनंदीबेन पटेल, जेपी नड्डा और स्वतंत्रदेव सिंह

11:05 (IST)

उत्तराखंड में एक दिन राजकीय अवकाश

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय अवकाश.

11:01 (IST)

लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी.

10:30 (IST)

पीएम मोदी के साथ चिन्मयानंद और जेपी नड्डा भी करेंगे शिरकत

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम की शोक सभा में पीएम मोदी के साथ चिन्मयानंद और जेपी नड्डा भी शिरकत करेंगे और पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि भी देंगे. 

10:29 (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी.

09:15 (IST)

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को लाया जाएगा अलीगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को देर शाम लखनऊ से उनके कर्मस्थली अलीगढ़ लाया जाएगा. यहां अलीगढ़ स्टेडियम में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. जहां हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले उनके आखिरी दर्शन करेंगे. अलीगढ़ स्टेडियम में होे रही हैं तैयारियां.

08:20 (IST)

10 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करेंगे. 

08:07 (IST)

दोपहर 3 बजे के बाद अतरौली ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

फिलहाल अभी कल्याण सिंह के शरीर को उनके आवास पर ही रखा गया है. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में ले जाया जाएगा. अंत में उनके शरीर को अतरौली ले जाया जाएगा.

08:05 (IST)

विपक्ष के नेता भी जता रहे शोक

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के जन्मदिन पर बीजेपी के अलवा अन्य पार्टियों के नेता भी जता रहे शोक.

08:03 (IST)

देश के बड़े नेताओं ने जताया शोक

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर शोक जताया.

08:02 (IST)

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगी मायावती

सपा सुप्रीमो मायावती आज यानि रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए जाएंगी.