.

कासगंज हिंसा में सामने आया नया वीडियो, पिस्टल लहराता नजर आया एक युवक

उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई हिंसा के बाद एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक बंदूक लहराते नजर आ रहा है।

News Nation Bureau
| Edited By :
31 Jan 2018, 02:20:14 PM (IST)

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई हिंसा का कथित नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक बंदूक लहराते नजर आ रहा है।

अपुष्ट वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ के हाथ में पिस्टल, डंडे और झंडा है। वीडियो कथित तौर पर 26 जनवरी का है। इस वीडियो की पुष्टि न्यूज स्टेट नहीं करता है।

26 जनवरी को हुई हिंसा में चंदन गुप्ता की मौत के ठीक पहले का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठा है।

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस पर हुए हंगामें के दौरान एक युवक चंदन की हत्या हो गई थी। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। इस मामले में केंद्र सरकार ने रिपोर्ट मांगी है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांग कर पूछा है कि प्रदेश सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए क्या-क्या कदम उठाए।

अब तक 118 गिरफ्तार

चंदन गुप्ता की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने तीन दुकानों, दो बसों और एक कार में आग लगा दी थी। जिला प्रशासन ने कहा कि उसने जिले में तनाव कम करने के लिए कई कदम उठाए। राज्य सरकार ने जिले के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है।

और पढ़ें: कासगंज हिंसा के विरोध में आगरा में VHP ने निकाली तिरंगा यात्रा

गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार हिंसा के आरोप में 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अकरम ने कहा- सबको माफ किया

कासगंज हिंसा में घायल अकरम मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को वो अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए कासगंज होते हुए अलीगढ़ जा रहा थे लेकिन कासगंज पहुंचते ही 100 से 150 लोगों ने उसे घेर कर हमला बोल दिया।

अकरम ने कहा, 'भीड़ में से ही कुछ लोगों ने बचाया और आगे जाने का रास्ता दिया। हमने सभी को माफ कर दिया है।

और पढ़ें: शोपियां फायरिंग में घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे FIR में नामजद मेजर