.

पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल को मिली सतर्कता आयोग की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपक सिंघल को राज्य सतर्कता आयोग का अध्यक्ष बनाया है। दो दिन पहले सिंघल को राज्य सरकार ने मुख्य सचिव के पद से हटा दिया था। जिसके बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी।

News Nation Bureau
| Edited By :
15 Sep 2016, 07:10:06 PM (IST)

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपक सिंघल को राज्य सतर्कता आयोग का अध्यक्ष बनाया है। दो दिन पहले सिंघल को राज्य सरकार ने मुख्य सचिव के पद से हटा दिया था। जिसके बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। सिंघल 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

समाजवादी पार्टी के एक धरे का मानना था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिंघल के कार्यकलाप से खुश नहीं थे। सिंघल को अखिलेश यादव के चाचा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का करीबी समझा जाता है। सिंघल मुख्य सचिव बनने से पहले प्रमुख सचिव (सिंचाई) थे।

3 आईएएस अधिकारियों के तबादले में सिंघल के अलावा अनूप चंद्र पांडे को वित्त आयुक्त और प्रमुख सचिव कि जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले वह चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव थे। वहीं भुवनेश कुमार को गोपन विभाग सहित कई विभाग दिए गए हैं।