.

यूपी: रायबरेली में छेड़खानी का विरोध करने पर पिता पर हमला

पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Sep 2016, 01:13:39 PM (IST)

रायबरेली:

रायबरेली में बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ मनचलों ने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित लड़की के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बछरावां थानाक्षेत्र के बबुरिहा खेड़ा गांव में रामभरत अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि गांव के ही धनीराम के बेटे ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जब रामभरत इसकी शिकायत करने धनीराम के घर पहुंचे तो आरोपी पक्ष उनके साथ मारपीट करने लगा। यही नहीं, धनीराम पर देसी बम से हमला भी किया, जिसकी चपेट में आकर वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।