.

यूपी: कुत्ते ने काटा तो दरोगा ने मार दी गोली

थाना प्रभारी चिनहट सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उस कुत्ते ने इलाके में आतंक मचाया हुआ था। वो पहले भी कई लोगों को काट चुका था।

News Nation Bureau
| Edited By :
12 Sep 2016, 09:23:13 AM (IST)

लखनऊ:

राजधानी के चिनहट इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा को आवारा कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद गुस्से से बौखलाए दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से कुत्ते को गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक, चिनहट के आदर्श नगर में रहने वाले उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप को ड्यूटी जाते समय एक कुत्ते ने काट लिया। इससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए। फिर उन्होंने गुस्से में आकर कुत्ते को गोली मार दी।

क्या कहती है पुलिस

थाना प्रभारी चिनहट सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उस कुत्ते ने इलाके में आतंक मचाया हुआ था। वो पहले भी कई लोगों को काट चुका था। कुत्ते के पैर से गोली छूकर निकल गई। इसके बाद वो भाग गया। वहीं, लोगों का भी कहना है कि कुत्ते ने पहले कई लोगों को काटकर जख्मी किया था।

कुत्ते को छत से नीचे फेंका था

बता दें कि तमिलनाडू में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के स्टूडेंट्स ने एक कुत्ते को छत से नीचे फेंक दिया था। इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं, लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की थी।