.

उत्तर प्रदेश: गीता का उर्दू में अनुवाद करने वाले शायर अनवर जलालपुरी का हार्ट अटैक से निधन

उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का आज लखनऊ में सुबह 10.30 बजे हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
02 Jan 2018, 01:15:19 PM (IST)

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सम्मान यश भारती को प्राप्त करने वाले उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का आज लखनऊ में सुबह 10.30 बजे हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर को रात 1 बजे ब्रेन स्ट्रोक पड़ने के कारण उन्हें किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था।

भर्ती कराने के समय उनके बेटे जैनिसार ने बताया था कि वह बाथरूम में गिर गए थे और बेहोश हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्हें करीब 30 मिनट बाद लगी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला गया था।

अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। जिस दिन उनको केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, तभी से डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यालय से भी पल-पल की जानकारी ले रहा था। 

हुसैनगंज निवासी मशहूर उर्दू शायर अनवर जलालपुरी ने श्रीमदभागवत गीता का उर्दू शायरी में अनुवाद किया है। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है। 

जलालपुरी का जन्म 6 जुलाई 1947 को  एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। शेरो-शायरी में अधिक रुचि होने के कारण देश ही नहीं विदेशों में भी उन्होंने खूब नाम कमाया।

इसे भी पढ़ें: पूर्व फौजी है पलवल का 'साइको किलर', एक दिन में की छह की हत्या