.

अखिलेश यादव पर भड़के अमर सिंह, बोले, क्या बेटा करेगा राज और बाप जाएगा वनवास

उत्तरप्रदेश के समाजवादी पार्टी की भीतरी कलह में पार्टी के माहसचिव अमर सिंह ने मुखिया मुलायम सिंह यादव का साथ देने की बात कही।

News Nation Bureau
| Edited By :
31 Dec 2016, 12:17:00 PM (IST)

नई दिल्ली:

उत्तरप्रदेश के समाजवादी पार्टी की भीतरी कलह में पार्टी के माहसचिव अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव का साथ देते हुए अखिलेश पर निशाना साधा है। सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से नेता जी का साथ देने की अपील भी की।

एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में अमर ने कहा, 'पार्टी की नींव मुलायम सिंह ने बहुत निष्ठा और कड़ी मेहनत से डाली थी । मैंने यह पहले भी कहा है और अब भी कहूंगा कि मुलायम सिंह सपा के अध्यक्ष हैं, साथ ही में अखिलेश के पिता भी हैं।'

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पार्टी की अवमानना का आरोप लगाया। अमर ने श्रीमदभगवत गीता का उदाहरण देते हुए कहा,'रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा करेगा राज बेचारा बाप जंगल जाएगा।'

Aaj toh kuch aisa lag raha hai ki Ram Chandra keh gaye siya se aisa kalyug aayga beta karega raj bechara baap jungle ko jayga: Amar Singh

— ANI UP (@ANINewsUP) December 31, 2016

अमर सिंह, रामगोपाल यादव पर भी जमकर बरसे। रामगोपाल यादव पर पार्टी को तबाह करने का आरोप लगाते हुए अमर सिंह ने कहा,' वे पार्टी को तबाह कर रहे थें। जो भी मुलायम सिंह के ख़िलाफ़ जा रहा है, वह अनैतिक कार्य कर रहा है, जिसकी वह भर्त्सना करते हैं।'

Unke (Mulayam) viruddh kitne bhi bade log jo kuch bhi kaam kar rahe hain, wo bilkul asamvaidhanik, anaitik aur ghalat hai: Amar Singh pic.twitter.com/YiDGe0tw97

— ANI UP (@ANINewsUP) December 31, 2016

बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने कल रामपाल यादव और अखिलेश यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।