.

अकबर और महाराणा प्रताप की तुलना करना इतिहास के साथ मजाक है: मदन लाल सैनी

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अकबर को लेकर बड़ा बयान दिया है. सैनी ने कहा कि अकबर एक चरित्रहीन व्यक्ति था. उन्होंने कहा कि अकबर का मीना बाजार कुकृत्यों के लिए बदनाम था.

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Jun 2019, 01:19:38 PM (IST)

जयपुर:

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अकबर को लेकर बड़ा बयान दिया है. सैनी ने कहा कि अकबर एक चरित्रहीन व्यक्ति था. उन्होंने कहा कि अकबर का मीना बाजार कुकृत्यों के लिए बदनाम था. अकबर महिलाओं के भेष में मीना बाजार जाता था. बीकानेर की किरण देवी ने अकबर को पहचान कर उसके सीने पर कटार लगा दी थी.

जिसके बाद अकबर ने अपने प्राणों की भीख मांगी थी. किरण देवी ने अकबर को छोड़ दिया. तब से मीना बाजार बंद हो गया. अकबर जैसे चरित्रहीन को और महाराणा प्रताप को एक बराबर नहीं रखा जा सकता. इनकी तुलना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए मजाक है.