.

मजीठा रैली में राहुल ने कहा, अमरिंदर सिंह होंगे पंजाब के मुख्यमंत्री

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के अमृतसर के मजीठा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे।

News Nation Bureau
| Edited By :
27 Jan 2017, 02:16:48 PM (IST)

नई दिल्ली:

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के अमृतसर के मजीठा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि पंजाब के अगले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे।

राहुल ने पंजाब की बीजेपी-अकाली दल गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'पंजाब के हर एक उद्योग धंधों पर बादल परिवार का कब्जा है। पंजाब की सड़कों पर केवल बादल की बसें दौड़ती है।' राहुल गांधी ने कहा, 'गुरु नानक जी ने कहा सब का सब तेरा, अकाली दल वाले कहते हैं सब का सब मेरा।'

राहुल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'केजरीवाल दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।' 

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ड्रग्स को लेकर भी प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, 'पंजाब के 70 प्रतिशत युवा ड्रग्स के शिकार हैं। हम ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।'

और पढ़ें: 'आप' ने फर्जी लेटर वायरल करने का आरोप प्रशांत किशोर पर लगाया

इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह और हाल ही में पार्टी में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष मजीठा के अलावा तलवंडी और बठिंडा रूरल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब में 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस को उम्मीद है कि वह परचम लहराएगी। 

पंजाब में 4 फरवरी को राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है जबकि चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे।

लाइव अपडेट्स-

गुरु नानक जी ने कहा सब का सब तेरा, अकाली दल कहते हैं सब का सब मेरा: राहुल गांधी

जिन्होंने पंजाब को चोट पहुंचाई है, उनको हम जेल में डाल के दिखाएंगे: राहुल गांधी

अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे

दिल्ली-पंजाब दोनों जगहों के सीएम बनना चाहते हैं केजरीवाल: राहुल गांधी

पंजाब में बादल ने अंधेरा फैलाया

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे

पंजाब का पैसा पंजाब के लोगों के लिए है

पंजाब की सड़कों पर बादल की बसें

पंजाब के हर एक उद्योग धंधों पर बादल परिवार का कब्जा

Har industry aur business mei chune hue family ki monopoly hai: Rahul Gandhi in Majitha. pic.twitter.com/4skaHWgUBr

— ANI (@ANI_news) January 27, 2017

पंजाब के 70 प्रतिशत युवा ड्रग्स के शिकार

I said four years back also that 70% youth are affected by drugs.Badals made fun of me. Now whole Punjab is saying what i said:Rahul Gandhi

— ANI (@ANI_news) January 27, 2017

सरकार बनी तो ड्रग्स के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे

अकाली नेताओं ने मेरा मजाक उड़ाया

पंजाब में बादल देख किसान खुश नहीं होते

पंजाब की ताकत से देश आगे बढ़ा

पंजाब में कभी नूर बरसता था

पंजाब में बादल पानी नहीं देते हैं: राहुल गांधी

रैली को संबोधित कर रहे हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष

मजीठा में मंच पर मौजूद हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह