असम समेत सातों पूर्वोत्तर राज्यों में महसूस किये गये भूकंप के झटके
असम समेत आसपास के 7 पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
News Nation Bureau
15 Nov 2016, 10:12:47 AM (IST)
नई दिल्ली:
असम समेत आसपास के सभी 7 पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.0 मापी गई।
भूकंप सुबह तकरीबन 7.40 मिनट पर महसूस किया गया। इसका केंद्र बांग्लादेश से सटे असम के करीमगंज जिले में था।हालंकि इस भूकंप से किसी भी तरह का नुकसान होने की खबर नहीं है।
भूकम्प विज्ञानियों के अनुसार पूर्वोत्तर के सात राज्यों - असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को दुनिया में भूकंप की आशंका वाली छठी सबसे बड़ी बेल्ट माना जाता है।