.

असम में बाढ़ का कहर जारी, एक लाख से अधिक लोग प्रभावित,चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार दो जिलों के 1,01,809 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जहां 140 गांव जलमग्न हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Jun 2017, 09:33:17 PM (IST)

highlights

  • दो जिलों के 1,01,809 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जहां 140 गांव जलमग्न हैं
  • इस आपदा से 385.67 हेक्टेयर भूमि की फसल को क्षति पहुंची है। अधिकारियों ने राहत शिविर की स्थापना की

नई दिल्ली:

असम में लगातार जारी बारिश के बाद लखीमपुर और करीमगंज जिलों में बाढ़ के कारण लगभग एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं राज्य में चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार दो जिलों के 1,01,809 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जहां 140 गांव जलमग्न हैं।

इस आपदा से 385.67 हेक्टेयर भूमि की फसल को क्षति पहुंची है। अधिकारियों ने राहत शिविर की स्थापना की है, जहां करीब 113 लोगों ने आश्रय लिया है। करीब 130 राहत वितरण केंद्र बनाए गए हैं।

बता दें दो दिन पहले ही असम में बारिश के बाद से भूस्खलन से रेल संपर्क भी टूट चुका है।

इसे भी पढ़ें: अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा- हालात को देखते हुए युवक को सेना की जीप में बांधना सही

ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का स्तर बढ़ा है और यह निमातिघाट में खतरे के स्तर से ऊपर बह रहा है, जिससे अधिकारियों ने जोरहाट से मजुली तक की नौका सेवाओं पर रोक लगा दी है।