.

बाबरी विवाद में फैसला हक में आए तो हिंदुओं को जमीन सौंप दे मुस्लिम: शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक

राम जन्मभूमि विवाद पर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि अगर बाबरी मस्जिद पर फैसला मुसलमानों के हक में ना हो तो उसे शांतिपूर्वक स्वीकार करना चाहिए और अगर फैसला हक में हो तो भी उस जमीन को खुशी-खुशी हिंदुओं को दे देना चाहिए।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Aug 2017, 06:24:11 PM (IST)

नई दिल्ली:

मुस्लिमों के शिया समुदाय के धार्मिक गुरु कल्बे सादिक ने मुंबई में आयोजित 'वर्ल्ड पीस एंड हार्मनी कॉन्क्लेव' में बड़ा बयान दिया है। 

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने राम जन्मभूमि विवाद पर कहा, 'अगर बाबरी मस्जिद पर फैसला मुसलमानों के हक में ना हो तो उसे शांतिपूर्वक स्वीकार करना चाहिए और अगर फैसला हक में हो तो भी उस जमीन को खुशी-खुशी हिंदुओं को दे देना चाहिए।'

कल्बे सादिक ने कहा कि हमें जमीन जीतने के बजाय दिल जीतना चाहिए।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मौलाना साहब ने दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ना हिन्दू थे ना मुस्लिम, वह तो भारत की आत्मा हैं।

If Babri Masjid verdict is not in favor of Muslims, then they should peacefully accept it: Maulana Kalbe Sadiq, Shia cleric pic.twitter.com/mLbBoc23Ch

— ANI (@ANI) August 13, 2017

Maulana Sb (Kalbe Sadiq) has won our hearts. Lord Ram is neither of Hindus nor of Muslims. He is soul of India: Dr. Harsh Vardhan Union Min pic.twitter.com/aCBxPJdQ19

— ANI (@ANI) August 13, 2017

यह भी पढें: शरद यादव मेंं थोड़ी भी शर्म बची हो तो राज्यसभा सांसद पद से दें इस्तीफा : जेडीयू

कार्यक्रम में बाबा रामदेव के अलावा कई अन्य हस्तियां भी मौजूद थी। बाबा रामदेव ने भारत-चीन सीमा विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन शांति में विश्वास नहीं रखता अगर ऐसा होता तो दलाई लामा भारत में नहीं होते।

रामदेव ने कहा कि हम योग की भाषा में बात करते हैं लेकिन अगर किसी को यह भाषा नहीं समझ आती तो उसे युद्ध की भाषा में जवाब देना भी हमें आता है।

China doesn't believe in peace. Had they done that Dalai Lama wouldn't have been here: Baba Ramdev pic.twitter.com/eGPAxccQEO

— ANI (@ANI) August 13, 2017

Follow tit-for-tat. We talk in the language of Yoga but the one who doesn't get it must be answered in language of war: Baba Ramdev on China pic.twitter.com/LW6PXIXqTi

— ANI (@ANI) August 13, 2017

अपने संबोधन के दौरान दलाई लामा ने कहा, 'डर जलन पैदा करता है, जलन क्रोध पैदा करता है और क्रोध हिंसा के लिये प्रेरित करता है।

यह भी पढें: जम्मू- कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, 2 जवान शहीद

इस दौरान दलाई लामा ने बाबा रामदेव को अपने पास बुलाकर उनकी दाढ़ी पकड़ ली। साथ ही बाबा रामदेव ने भी मंच पर अपनी योग कला का प्रदर्शन किया।

Fear creates irritation, irritation creates anger, anger creates violence: Dalai Lama pic.twitter.com/bU1eGbCCkd

— ANI (@ANI) August 13, 2017

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया यह समझ चुकी है कि आतंकवाद और हिंसक विचार कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।

India will lead world in promoting electric vehicles so cities like Mumbai,Delhi,Pune can all be rid of huge pollution crisis: Piyush Goyal pic.twitter.com/RZTBMckBtw

— ANI (@ANI) August 13, 2017

On terrorism world recognized how dangerous intolerant thoughts can be&what it can lead to in terms of instability of society: Piyush Goyal pic.twitter.com/B5y0WPhcfi

— ANI (@ANI) August 13, 2017

कार्यक्रम में जैन धर्म गुरु लोकेश मुनि, संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

और पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूस्खलन, खाई में गिरी दो बसें, 30 लोगों की मौत