.

महाराष्ट्र : BMC ने CM देवेंद्र फडणवीस के बंगले को किया डिफॉल्टर घोषित

बताया गया है कि बंगला वर्षा का 7,44,981 पानी का बिल लंबित है.

News Nation Bureau
| Edited By :
24 Jun 2019, 08:37:04 AM (IST)

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के बंगले 'वर्षा' को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा डिफॉल्टर घोषित किया गया है. बताया गया है कि बंगला वर्षा का 7,44,981 पानी का बिल लंबित है, इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व 18 मंत्रियों के नाम भी डिफॉल्टरों की सूची में हैं.

यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे. हर अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए बने रहिए NewsState.com के साथ...