.

मराठा समुदाय के लोगों की समस्या के लिए अलग कमेटी बनाएगी फडणवीस सरकार

महाराष्ट्र में मराठियों के सभी समस्याओं और मुद्दों को सुलझाने के लिए फडणवीस सरकार ने एक विशेष कमेटी बनाने का फैसला लिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
14 Dec 2016, 05:19:15 PM (IST)

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में मराठियों के सभी समस्याओं और मुद्दों को सुलझाने के लिए फडणवीस सरकार ने एक विशेष कमेटी बनाने का फैसला लिया है।

सरकार जल्द ही इस कमेटी का ऐलान भी करेगी जिसमें मराठियों की दिक्कतों को समझने वाले विशेषज्ञों और विद्वानों को प्रमुखता से जगह दी जाएगी। ये ऐलान सीएम फडणवीस ने कोटा में एक रैली के दौरान किया।

मराठा समुदाय के एक शिष्ठ मंडल से मुलाकात करने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठा समुदाय के लोगों की समस्या को सुलझाने के लिए सरकार हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट के रिटयर जज, प्रोफेसर, और विद्वानों को मिलाकर एक कमेटी का गठन करेगी।

ये कमेटी मराठा समुदाय के सभी समस्या का अध्ययन कर सरकार को अपना रिपोर्ट सौंपेगी। सरकार इसी रिपोर्ट पर इस समुदाय के लिए कार्यक्रम या योजनाएं बनाएगी। ऐसे ही एक सुझाव महाराष्ट्र के वित्त मंत्री विनोद तावड़े ने भी दिया था।

महाराष्ट्र में पहली बार मराठा समुदाय के लोगों ने पूरे राज्य में अपने लिए आरक्षण की मांग और अत्याचार अधिनियम में बदलाव को लेकर कई बड़ी रैलियां की है। मराठा समुदाय के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और तमाम जिला के कलेक्टरों को अपना ज्ञापन दिया है।

इस शिष्ट मंडल की सबसे दिलचस्प बात ये थी कि इसका नेतृत्व पहली बार 6 बेहद कम उम्र की लड़कियां कर रहीं थी।