.

मध्य प्रदेश: दो बाघिन ने 6 शावकों को दिया जन्म

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघिन को साल 2014 के जनवरी महीने में लाया गया था। बाघिन ने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
02 Nov 2016, 09:17:48 PM (IST)

मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में जनवरी 2014 में लाई गई बाघिन ने तीसरी बार चार शावकों को जन्म दिया। ऐसे में टाइगर रिजर्व के कर्मचारी काफी खुश हैं।

 

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म

इन सभी को फोटोज़ कैमरा ट्रैप से ली गई है। शावकों को देखकर लग रहा है कि लगभग तीन-चार महीने पहले शावकों का जन्म हुआ है।

कान्हा टाइगर रिजर्व में दो शावकों का हुआ जन्म

वहीं, कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दूसरी बार दो शावकों को जन्म दिया। इनका जन्म करीब डेढ़-दो महीने पहले हुआ है। इन सभी शावकों को पहली फोटोज़ टाइगर रिजर्व ने शेयर की है।