.

मध्यप्रदेश में अब क्लाइमेट स्मार्ट विलेज में खेती करेंगे किसान, सरकार ने 1100 ऐसे गांव बनाने का किया ऐलान

बदलते मौसम को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए 1100 क्लाइमेट स्मार्ट विलेज बनाने की तैयारी कर रही है।

News Nation Bureau
| Edited By :
30 Dec 2016, 12:29:28 PM (IST)

नई दिल्ली:

बदलते मौसम को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए 1100 क्लाइमेट स्मार्ट विलेज बनाने की तैयारी कर रही है।

ये ऐसे गांव होंगे जो जलवायु के अनुकूल होंगे जिससे किसान हर मौसम में बिना किसी नुकसान के खेती कर पाएंगे।

सरकार अगले 6 साल में ये स्मार्ट विलेज कई चरणों में बनाएगी। राज्य के कृषि और किसान कल्याण सचिव डॉ राजेश के मुताबिक राज्य के 11 खेती अनुकूल जलवायु वाले क्षेत्र में 100 ऐसे स्मार्ट गांव बनाने की योजना है।

इस योजना पर हर साल करीब 150 करोड़ रु खर्च होंगे। ये स्मार्ट विलेज राष्ट्रीय कृषि विकास कार्यक्रम और भारतीय राष्ट्रीय कृषि मिशन के तहत बनाए जाएंगे।

इस स्मार्ट विलेज में किसानों को कम समय होने वाले फसलों के अलावा सूखा रहित बीज के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।

इस स्मार्ट गांव में पारंपरिक खेती के अलावा मतस्य पालन करने वाले और एक समय में एक ही फसल की खेती करने वाले किसानों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।