.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर में आतंकी हिंसा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ठहराया जिम्मेदार

उन्होंने नेहरू पर आरोप लगाया की नेहरू और उनकी सरकार ने राज्य की परिस्थितियोंको समझा ही नहीं। उन्होंने उस समय नेहरू पर देश को गलत तरीके से निपटने का आरोप लगाया।

News Nation Bureau
| Edited By :
29 Jan 2017, 08:33:49 AM (IST)

highlights

  • केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर में आतंकी हिंसा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके बाद की सरकारों को जिम्मेदार बताया है। 
  •  'पाकिस्तान के सरकारी आतंकवाद का मुकाबला' विषय पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में यह बात कही।

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर में आतंकी हिंसा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके बाद की सरकारों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने नेहरू पर आरोप लगाया कि नेहरू और उनकी सरकार ने राज्य की परिस्थितियों को समझा ही नहीं। उन्होंने उस समय नेहरू पर कश्मीर की समस्याओं से सही से नहीं निपटने का आरोप लगाया।

शनिवार को  ग्लोबल काउंटर टेररेज़म काउंसिल की तरफ से 'पाकिस्तान के सरकारी आतंकवाद का मुकाबला' विषय पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में उन्होंने कहा, 'यदि नेहरू ने गृह मंत्री पटेल को कश्मीर मामला सुलझाने के लिए दिया होता, तो भारतीय उपमहाद्वीप का इतिहास ही दूसरा होता। लेकिन, इसके बदले वे खुद गृह मंत्रालय के मामलों में दखल देते रहे।'

सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमने हाल ही में पाकिस्तानी सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये हमने दिखा दिया है कि हमारी सरकार प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठा सकती है।

उन्होंने नोटबंदी के फैसले की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,'नोटबंदी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों कदमों से आतंकी घटनाओं में बहुत ज्यादा गिरावट आई है। उल्लेखनीय है कि सिंह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।'