.

जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना दे रही है जवाब

पाकिस्तानी सेना की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उलंघन होना चाहिए। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की है।

News Nation Bureau
| Edited By :
16 Aug 2017, 10:52:37 AM (IST)

नई दिल्ली:

पाकिस्तानी रेजर्स ने एक बार फिर सीजफायर का उलंघन किया है। भारतीय सेना भी इस गोलीबारी का जवाब दे रही है। पाकिस्तानी रेंजर्सों ने नियंत्रण रेखा के पास पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की है।

गोलीबारी में अभी तक किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बतााया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

#FLASH J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Poonch sector along LoC. Indian army retaliating.

इससे पहले 15 अगस्त को भी पाकिस्तान की तरफ सीजफायर का उल्लघन किया गया था। स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दो स्थानों पर गोलीबारी थी। इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें