.

जमात ए इस्लामी टेरर फंडिंग मामला ,NIA की जम्मू और डोडा में रेड 

Jamaat-e-Islami terror funding case: जमात ए इस्लामी टेरर फंडिंग मामले में NIA की रेड लगातार जारी है। आज सुबह तड़के NIA ने जम्मू और डोडा के कई इलाकों में रेड मारी है।

08 Aug 2022, 10:21:05 AM (IST)

नई दिल्ली:

Jamaat-e-Islami terror funding case: जमात ए इस्लामी टेरर फंडिंग मामले में NIA की रेड लगातार जारी है। आज सुबह तड़के NIA ने जम्मू और डोडा के कई इलाकों में रेड मारी है। ये रेड जमात ए इस्लामी टेरर फंडिंग मामले को लेकर मारी गई है। जम्मू में ये रेड Bhatindi के Firdosabad इलाके में एक रिटायर्ड फॉरेस्ट के अधिकारी के घर चल रही है जो डोडा के रहने वाले है। इसके साथ ही डोडा में भी फॉरेस्ट अधिकारी के घर के साथ बाकी इलाकों में भी जमात ए इस्लामी से जुड़े लोगो के घर भर NIA की टीम पहुंची है। 

जमात ए इस्लामी टेरर फंडिंग मामले NIA अब तक जमात से जुड़े कई पदाधिकारियों और दूसरे लोगो के घरों में 60 से ज्यादा रेड कर चुकी है। NIA की ये कार्यवाही जम्मू कश्मीर के 14 जिलों में की जा चुकी है। इन रेड में NIA ने जमात से जुड़े कई दस्तावेजों के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जमात के लोगो से बरामद किए गए है। जमात ए इस्लामी पर गैरकानूनी तरीके से फंड जमा करने और इस फंड का इस्तेमाल कश्मीर में उपद्रव फैलने के आरोप है। इसके साथ जमात पर इस पैसे को आतंकी संगठन लश्कर को भी डायवर्ट करने का आरोप है।