.

Haryana New CM Oath Ceremony live: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी फेरबदल हुआ है. मनोहर लाल खट्टर ने आज यानी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया

News Nation Bureau
| Edited By :
12 Mar 2024, 05:47:56 PM (IST)

New Delhi:

Haryana New CM: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी फेरबदल हुआ है. मनोहर लाल खट्टर ने आज यानी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. नायब सैनी अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने पांच मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस संबंध में राजभवन पहुंचे नायब सैनी ने राज्यपाल से मुलाकात की थी.

17:42 (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है. कंवरपाल गूर्जर, मूलचंद शर्मा, जयप्रकाश दलाल व बनवारी लाल ने मंत्री पद की शपथ ली. 

17:41 (IST)

5. डॉ बनवारी लाल भी फिर बने कैबिनेट मंत्री

खट्टर सरकार में सहकारिता मंत्री थे डॉ बनवारीलाल

17:38 (IST)

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस दौरान मौजूद रहे. भाजपा नेता कंवर पाल गुज्जर ने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली.

17:37 (IST)

4. जय प्रकाश दलाल बने फिर से मंत्री

खट्टर सरकार में कृषि मंत्री थे जे पी दलाल

17:35 (IST)

मूलचंद शर्मा फिर बने कैबिनेट मंत्री

खट्टर सरकार में परिवहन मंत्री थे मूलचंद शर्मा

17:33 (IST)

3. रंजीत सिंह चौटाला को फिर बनाया गया मंत्री

खट्टर सरकार में जेल और बिजली मंत्री थे रंजीत चौटाला

निर्दलीय विधायक हैं रंजीत चौटाला

17:30 (IST)

कंवरपाल गूर्जर ने मंत्री पद की शपथ ली

17:29 (IST)

मूलचंद शर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ

17:28 (IST)

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

17:20 (IST)

कंवरपाल गूर्जर मंत्री बन सकते हैं

17:18 (IST)

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नाराज चल रहे हैं और उनको लगातार मनाने के प्रयास चल रहे हैं. अनिल विज विधायक दल की मीटिंग बीच मे छोड़कर अम्बाला चले गए थे.फिलहाल अनिल विज यहां नहीं पहुंचे हैं. उन्हें डिप्टी सीएम बनाएं जाने की अटकलें चल रही हैं.

17:16 (IST)

 संभावित मंत्रिमंडल 

1. मोहन लाल बडोली 

2. कंवरपाल गुर्जर 

3. गोपाल कांडा

4. संजय सिंह

5. ज्ञानचंद गुप्ता

17:10 (IST)

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नहीं अनिल विज

17:08 (IST)

शपथ ग्रहण समारोह में अनिल विज नहीं पहुंचे हैं

17:07 (IST)

नाराज अनिल बिज अंबाला में मौजूद

17:07 (IST)

गोपाल कांडा भी मंत्री पद की शपथ लेंगे

 

17:06 (IST)

मोहनलाल बड़ोली मंत्री पद की शपथ लेंगे

17:06 (IST)

JJP के चार विधायक शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद

17:04 (IST)

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजभवन रवाना हुए

16:33 (IST)

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस सरकार बनाने का फैसला कर लिया है...ये(भाजपा-JJP गठबंधन) एक 'ठगबंधन' था... राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव कराए जाने चाहिए.

16:32 (IST)

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों ने कुरूक्षेत्र में जश्न मनाया