.

गुजरात: कच्छ में बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, 9 लोगों की मौत कई घायल

बस और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आसपास के लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो।

News Nation Bureau
| Edited By :
15 Apr 2018, 12:29:14 PM (IST)

नई दिल्ली:

गुजरात के कच्छ ज़िले में एक बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई ज़ोरदार टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है।

इसके साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं जिन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि बस और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आसपास के लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो।

बस के अंदर काफी लोग सवार थे जिनमें से 9 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।

इससे पहले स्थानीय लोगों ने काफी मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस घटना में लापरवाही किसकी थी।