गुड़गांव में इलाज के नाम पर तांत्रिक ने किया महिला का रेप
पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को दी गई दवाईयों की जांच की जा रही है।
News Nation Bureau
22 Nov 2016, 11:57:45 AM (IST)
गुड़गांव:
सिविल लाइंस एरिया में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक तांत्रिक पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गीता (बदला हुआ नाम) को बच्चा नहीं हो रहा था। ऐसे में करीब एक महीने पहले वह अपने पति के साथ गर्भधारण के लिए दवाईयां लेने गई थी। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला के साथ सिविल लाइंस स्थित अपने घर पर रेप किया।
गुड़गांव पुलिस, पीआरओ मनीष सहगल ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को दी गई दवाईयों की जांच की जा रही है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।