.

दिल्ली: यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, दो दिन तक बंद रहेगी सप्लाई

दिवाली की तैयारियों में लगे दिल्ली के लोगों के लिए अब त्यौहार के ठीक पहले पानी के संकट से जूझना पड़ेगा।

News Nation Bureau
| Edited By :
15 Oct 2017, 12:17:59 AM (IST)

New Delhi:

दिवाली की तैयारियों में लगे दिल्ली के लोगों के लिए अब त्यौहार के ठीक पहले पानी के संकट से जूझना पड़ेगा। यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से दो दिन तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

जानकारी के अनुसार पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर इससे असर पड़ेगा जिसकी वजह से 15 और 16 अक्टूबर को पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।

इससे पहले भी जनवरी में नदी में अमोनिया का स्तर खतरनाक लेवल पर पहुंच गया था। इसी वजह से उस वक्त भी मध्य और उत्तरी दिल्ली में पानी की सप्लाई पर असर पड़ा था।

बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड रोजाना 900 मिलियन गैलन पानी ट्रीट करता है। यह काम दिल्ली के वजीराबाद और चंद्रावल प्लांट में किया जाता है।

और पढ़ें: राहुल गांधी के तंज पर स्मृति ने कहा - 'खुदगर्ज', ट्वीट कर ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें: मोकामा में बोले पीएम मोदी, 'बिहार को इस दिवाली में 3750 करोड़ की सौगात मिल रही है'