.

दिल्ली: चाकू मारकर दो लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
19 Sep 2016, 08:18:04 AM (IST)

दिल्ली:

देश की राजधानी रविवार रात दो वारदातों से दहल गई। अलग-अलग इलाकों में दो लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पहली वारदात इंद्रपुरी इलाके की है। यहां जमानत पर बाहर आए आरोपी ने शिकायत करने वाली महिला पर चाकू से कई वार किए। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पीड़िता ने 3-4 साल पहले आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

दूसरी घटना लक्ष्मी नगर इलाके की है। यहां एक व्यापारी सुभाष यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घरवालों ने बताया कि एक अज्ञात लड़का उन्हें घर से बुलाकर ले गया और गली में जाकर चाकू से कई वार किए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।