दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का मास्टरस्ट्रोक, जानें 10 बड़ी बातें
केजरीवाल सरकार ने तय किया कि दिल्ली में एक बार फिर से ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया जाएगा. इसके अलावा पर्यावरण मार्शल नियुक्त करने और छोटी दिवाली पर दिल्ली में लेजर शो आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया.
13 Sep 2019, 12:48:11 PM (IST)
नई दिल्ली:
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार ने शनिवार को कई बड़े फैसले लिए. केजरीवाल सरकार ने तय किया कि दिल्ली में एक बार फिर से ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया जाएगा. इसके अलावा पर्यावरण मार्शल नियुक्त करने और छोटी दिवाली पर दिल्ली में लेजर शो आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया. अरविंद केजरीवाल शनिवार केा घोषणा की कि प्रदूषण से बचाव के लिए लोगों को मास्क बांटे जाएंगे. जानें 10 बड़ी बातें.
- 4 नवंबर से 15 नवंबर तक दिल्ली में एक बार फिर Odd-Even फार्मूला लागू होगा.
- दिवाली पर लोग दिल्ली में पटाखें न जलाएं. हर वार्ड में दो पर्यावरण मार्शल नियुक्त किए जाएंगे.
- प्रदूषण से लोगों को लड़ने के लिए मास्क बांटे जाएंगे. प्रदूषण की शिकायतों के लिए वॉर रूम बनेगा.
- छोटी दिवाली पर दिल्ली में आयोजित किया जाएगा लेजर शो. लोगों को इसमें बुलाया जाएगा.
- नवंबर में दिल्ली के आस-पास के राज्यों में पराली जलाई जाती है, जिससे दिल्ली गैस चेंबर बन जाता है. इसके निवारण के लिए भी काम करेंगे.
- पर्यावरण सुधार के लिए लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
- दिल्ली सरकार लोगों को पौधे देगी. एक नंबर देंगे जिस पर कॉल करके लोग पेड-पौधे मंगवा सकते हैं.
- सर्दियों में लोग आग सेंकने के लिये लोग जगह-जगह आग जलाते हैं. पर्यावरण मार्शल इस पर निगरानी रखेंगे.
- 12 जगहों पर प्रदूषण ज्यादा है. यहां पर कुछ खास प्लान करेंगे.
- नये मोटर व्हीकल एक्ट की तारीफ करते हुए कहा, इसके लागू होने से काफी सुधार आया है. लोगों को ज्यादा परेशानी हुई तो हम ऐसा कोई क्लॉज़ निकालने की कोशिश करेंगे कि लोगों की परेशानी कम की जा सके.