.

होली पर करना है मेट्रो का सफर तो हो जाएं अलर्ट, 2.30 बजे के बाद चलेगी मेट्रो

होली पर अगर आप मेट्रो का सफर करने की सोच रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं. 10 मार्च को मेट्रो दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Mar 2020, 12:19:11 PM (IST)

नई दिल्ली:

होली पर अगर आप मेट्रो का सफर करने की सोच रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं. 10 मार्च को मेट्रो दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. होली के कारण दिल्ली मेट्रो के सभी रूट दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे. 

दिल्ली मेट्रो मेट्रो की ओर से शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी गी कि 10 मार्च को दिल्ली मेट्रो के सभी रूट दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे. एयरपोर्ट लाइन पर भी मेट्रो नहीं चलेगी.