.

दिल्ली में सड़क हादसे में शिकार लोगों का सरकार कराएगी किसी भी अस्पताल में इलाज

दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं, आग और एसिड हमलों के शिकार हुए पीड़ितों को शहर के सभी अस्पतालों में सरकारी खर्चे पर इलाज संबंधी नि:शुल्क उपचार योजना को मंजूरी दे दी।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Dec 2017, 07:09:27 AM (IST)

highlights

  • दुर्घटना में पीड़ितों को सभी अस्पतालों में सरकारी खर्चे पर इलाज संबंधी नि:शुल्क उपचार योजना को मंजूरी मिली
  • राष्ट्रीय राजधानी में हर साल लगभग 8,000 दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 1,600 की मौत हो जाती है

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अब इलाज में कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। दिल्ली सरकार अब दुर्घटना में घायल हुए लोगों को मुफ्त में सभी अस्पतालों में इलाज करवाएगी।

दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं, आग और एसिड हमलों के शिकार हुए पीड़ितों को शहर के सभी अस्पतालों में सरकारी खर्चे पर इलाज संबंधी नि:शुल्क उपचार योजना को मंजूरी दे दी।

इस प्रस्ताव को अब उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा जाएगा, जिनकी मंजूरी से यह लागू किया जा सकेगा।

कैबिनेट के द्वारा योजना को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हरेक की जान कीमती है। हमारे लिए सभी की जान महत्वपूर्ण है। अगर किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत अच्छा इलाज मिलता है, तो कई की जानों को बचाया जा सकता है।'

आम आदमी पार्टी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया, 'कैबिनेट ने दुर्घटना पीड़ितों के उपचार की योजना को मंजूरी दे दी, जो उप राज्यपाल (अनिल बैजल) की मंजूरी के बाद लागू होगी।'

और पढ़ें: अन्ना हजारे ने कहा, 2018 के आंदोलन से दोबारा कोई 'केजरीवाल' न निकले

उन्होंने कहा, 'सरकार दिल्ली या दिल्ली के बाहर के किसी भी व्यक्ति के उपचार का खर्च देगी, जो शहर की सड़क पर किसी दुर्घटना में घायल हो जाता है।'

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हर साल लगभग 8,000 दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 20,000 लोग घायल होते हैं। इसमें औसतन 1,600 की मौत हो जाती है।

जैन ने कहा, 'नजदीकी अस्पतालों को छोड़कर पीड़ितों को आमतौर पर पैसे बचाने के लिए सरकारी अस्पतालों में ले जाया जाता है। दुर्भाग्यवश, बहुत सारे लोग समय से चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण मर जाते हैं। इस योजना से लोगों को बचाने में मदद मिलेगी।'

और पढ़ें: DDA ने पूर्वी दिल्ली स्थित डीएवी स्कूल का लीज रद्द किया, खेल के मैदान में अवैध निर्माण का आरोप