.

बिहार: सुशील मोदी की कार पर हमला, आरजेडी कार्यकर्ताओं पर आरोप

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार पर कथित आरजेडी कार्यकर्ताओं ने वैशाली जिले के काला पहाड़ गांव में हमला कर दिया।

News Nation Bureau
| Edited By :
16 Aug 2017, 06:58:01 AM (IST)

नई दिल्ली:

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार पर कथित आरजेडी कार्यकर्ताओं ने वैशाली जिले के काला पहाड़ गांव में हमला कर दिया। हालांकि मोदी को चोटें नहीं आई है।

सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'मैं अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाये रखने की अपील करता हूं। आरजेडी के लोग हताश हैं। कायरतापूर्वक हमला किया गया है। सभी सुरक्षित हैं।'

बिदुपुर थाने के एक पुलिस अधिकारी रितेश मंडल ने कहा, 'कुछ अज्ञात लोगों ने सुशील मोदी के कारों पर पत्थरबाजी की, जब वह गांव से गुजर रहे थे। पत्थरबाजी में कार को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। सुशील मोदी को चोटें नहीं आई हैं।'

सुशील मोदी के काफिले पर हुई पत्थरबाजी से ठीक पहले आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव का काफिला काला पहाड़ गांव से गुजरा था। तेजस्वी नीतीश कुमार के महागठबंधन तोड़ने के फैसले के खिलाफ रैलियां कर रहे हैं। तेजस्वी समस्तीपुर जा रहे थे।

और पढ़ें: बिहार में बाढ़ से भीषण तबाही, अब तक 56 की मौत, 63 लाख लोग प्रभावित