.

बिहार-झारखंड की ताज़ा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़ 30 सितंबर 2019

बिहार-झारखंड की ताज़ा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़ 30 सितंबर 2019

30 Sep 2019, 10:36:02 AM (IST)

पटना:

बिहार-झारखंड की ताज़ा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़ 30 सितंबर 2019

12:26 (IST)

कच्चा मकान गिरने से तीन की मौत

दुमका। जिले के जामा प्रखंड के भुटोकोरिया पंचायत अंतर्गत अमझाड़ गांव में एक कच्चा मकान गिरने से 2 महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. मौके पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुमका अस्पताल भेजा.

10:45 (IST)

मोतिहारी में होगा बापू की जयंती पर कार्यक्रम

मोतिहारी। 150वीं जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का होगा अनावरण. कांग्रेस के राज्य प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल करेंगे अनावरण. मौके पर रहेंगे राज्य के सभी विधायक और सांसद. साथ ही सभी जिलों के अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद. कॉंग्रेस कार्यालय बंजरिया पंडाल में होगा कार्यक्रम.

10:41 (IST)

महात्मा गांधी की जयंती पर आज आयोजित होंगे कार्यक्रम

मोतिहारी। महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा. जिला प्रशासन ने योग शिविर का किया आयोजन. रेड क्रॉस में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन. अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि लेंगे भाग.