.

बिहार-झारखंड की ताज़ा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़ 6 अक्टूबर 2019

यहां आपको मिलेगी हर खबर की सही जानकारी सटीक और सबसे पहले....

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Oct 2019, 09:23:54 AM (IST)

New Delhi:

बिहार-झारखंड की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए न्यूज स्टेट के साथ. यहां आपको मिलेगी हर खबर की सही जानकारी सटीक और सबसे पहले.... 

15:23 (IST)

बिहार : मिनी आर्म्स फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के बरुराज में मिनी आर्म्स फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़. अर्धनिर्मित हथियार और आर्म्स बनाने वाली मशीन के साथ एक अपराधी गिरफ्तार.

14:47 (IST)

बिहार : मुज़फ़्फ़रपुर कम्पाउंडर हत्याकांड में पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार. पैसे के लेनदेन में हुई थी हत्या. एसएसपी मनोज कुमार ने दी जानकारी.

09:29 (IST)

झारखंड : चोरी के आरोप में पीटे गए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

झारखंड के कोडरमा में परसाबाद के कटिया निवासी एक युवक के साथ चोरी के इल्जाम में कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी. पुलिस के द्वारा उक्त युवक को सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपियों के तलाश में जुट गई है.