.

विदेशी पहलवानों ने ग्रेट खली की रेसलिंग एकेडमी में तोड़-फोड़ की

शनिवार शाम कुछ विदेशी अज्ञात लोगों ने तोड़ फोड़ की। इन लोगों ने वहां मौजूद लोगों से भी हाथापाई की।

News Nation Bureau
| Edited By :
08 Oct 2016, 10:42:43 PM (IST)

नई दिल्ली:

पंजाब के जालंधर में बने WWE के रेसलर ग्रेट खली के रेसलिंग एकेडमी में शनिवार शाम कुछ विदेशी रेसलर्स ने तोड़ फोड़ की। इन लोगों ने वहां मौजूद लोगों से भी हाथापाई की। इस दौरान ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा वहां मौजूद नहीं थे। अज्ञात रेसलर्स ऑफिस में लगे पोस्टर भी फाड़ दिए।

वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह चार से पांच लोग हंगामा कर रहे हैं। उनके साथ महिलाएं भी खड़ी हैं।

ग्रेट खली ने पिछले ही साल 2014 में WWE से वापस आकर इस एकेडमी को खोला था। ग्रेट खली WWE में अंडरटेकर, केन, जॉन सीना और मार्क हेनरी जैसे कई बड़े रेसलर्स को धूल चटा चुके हैं।