.

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप खत्म, भारत ने जीते 5 पदक

विश्व पैरा एथलीट चैंपियनशिप खत्म हो गया है। भारत ने कुल 5 पांच पदक जीते हैं। भारत की झोली में एक स्वर्ण पदक भी आया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
24 Jul 2017, 12:15:17 PM (IST)

नई दिल्ली:

विश्व पैरा एथलीट चैंपियनशिप खत्म हो गया है। भारत ने कुल 5 पांच पदक जीते हैं। भारत की झोली में एक स्वर्ण पदक भी आया है। इसके अलावा भारत की झोली में दो रजत और दो कांस्य पदक आए हैं।

5 पदक के साथ भारत 32वें स्थान पर है। पदक लाने वाले खिलाड़ियों में सुंदर सिंह गुर्जर ने 60.36 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा जीता।

डिस्कस थ्रो में भारत की करमज्योति दलाल ने ब्रॉन्ज मेडल और महिलाओं की एफ55 वर्ग में दलाल ने आखिरी क्षणों में 19.02 मीटर थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इसके अलावा अमित कुमार सरोहा ने क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में रजत पदक अपनी झोली में डाला। लॉन्ग जंप की टी-42 स्पर्धा में शरद कुमार ने रजत और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीते।