.

आर्चरी विश्व रैंकिंग में भारत की महिला कंपाउंड टीम शीर्ष पर

भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने दुनिया की नंबर 1 टीम बन गई है।

News Nation Bureau
| Edited By :
27 Jul 2018, 09:03:55 PM (IST)

नई दिल्ली:

भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम दुनिया की नंबर 1 टीम बन गई है। ताजा विश्व रैंकिंग जारी होने के बाद वह पहले स्थान पर आ गई है। यह रैंकिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपाउंड वर्ग में पहली बार भारतीय टीम शीर्ष पर पहुंची है।

हालांकि भारतीय टीम की दीपिका कुमारी इससे पहले भी विश्व नंबर एक रही चुकी हैं।

कंपाउंड तीरंदाजी में भारत की रैंकिंग में सुधार होने से अगले महीने इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में उसका हौसला बढ़ेगा। इससे पहले भारत ने अंताल्या और बर्लिन विश्व कप में रजत पदक जीते थे।

और पढ़ें : पीएम मोदी शनिवार को लखनऊ में करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास