.

बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह के नामों की सिफारिश की

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए होम सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाम की सिफारिश बोर्ड ने अर्जुन पुरस्कार के लिए की है।

News Nation Bureau
| Edited By :
02 May 2017, 12:30:11 AM (IST)

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए होम सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की है। इनके अलावा भारतीय हॉंकी टीम के सदस्य हरमनप्रीत कौर का भी नाम इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। राजीव गांधी खेल रत्न के लिए अभी तक किसी भी खिलाड़ी का नाम नॉमिनेट नहीं किया है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हमने अर्जुन पुरस्कार के लिए चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत के नाम भेजे हैं। नाम खेल मंत्रालय के पास भेजे गए हैं। पिछले सीजन में दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और हमारी तरफ से सर्वसम्मति से इनके नामों पर फैसला किया गया।'

चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो 48 टेस्ट में 51 से अधिक की औसत से 3798 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। हरमनप्रीत सीमित ओवरों के खेल में भारत की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रही हैं।

क्या है अर्जुन अवॉर्ड

भारत सरकार द्वारा साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार' देने की प्रथा का शुभारम्भ 1961 में किया गया था और ये पिछले तीन वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसे गुणों का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें खेलकूद के प्रति और उत्साहित करना था।

और पढ़ें: IPL 2017: रोहित शर्मा के नाम 4000 रन, रैना, कोहली और गंभीर के बाद ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज

अर्जुन पुरस्कार में पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रुपये नकद और अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, पारंपरिक पोशाक और एक 'प्रशस्ति पत्र' दिया जाता है। अभी तक 49 क्रिकेटरों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। 1961 में पहली बार सलीम दुर्रानी को ये पुरस्कार मिला था। पुजारा और कौर अगर पुरस्कार जीतने में सफल होते हैं तो वो अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले पचासवें क्रिकेटर बन जाएंगे। जबकि हरमनप्रीत अगर पुरस्कार जीतने में सफल होती हैं तो सात साल बाद किसी महिला क्रिकेटर को ये पुरस्कार मिलेगा। इससे पहले 2010 में ऑलराउंडर झूलन गोस्वामी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

और पढ़ें: IPL 2017: 5 कारण जिसने लिखी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की आईपीएल 10 में हार की स्क्रिप्ट