.

पीवी सिंधु बनीं आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर, मुख्यमंत्री नायडू ने सौंपा नियुक्ति पत्र

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पी वी सिंधु को आज आंध्र प्रदेश सरकार ने ग्रुप ए सेवा के पद डिप्टी कलेक्टर पर नियुक्त किया।

News Nation Bureau
| Edited By :
27 Jul 2017, 09:43:34 PM (IST)

नई दिल्ली:

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पी वी सिंधु को आज आंध्र प्रदेश सरकार ने ग्रुप ए सेवा के पद डिप्टी कलेक्टर पर नियुक्त किया। गुरुवार को हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से सिंधु को यह ऑफर लेटर प्रदान किया।

इसके बारे मुख्यमंत्री ने नायडू ने ट्वीट भी किया। ट्वीट में उन्होंने कहा, 'सिंधु देश के लिए और भी सफलताएं हासिल करेंगी।'

इसके जवाब सिंधु ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि भविष्य में और भी सफलताएं हासिल करने के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगी।