CSK vs MI : 7 के फेर में फंसे रोहित शर्मा, ये सीजन तो गया!
CSK vs MI IPL 2022 : टीम ने बल्लेबाजी में अपनी जा लगाई और साथ ही गेंदबाजी भी ठीक कर रहे थे पर महेंद्र सिंह धोनी मुंबई की जीत के बीच में आ गए.
नई दिल्ली :
CSK vs MI IPL 2022 : आईपीएल 2022 का सफर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खास नहीं रहा है. फैंस को उम्मींद थी कि बीते मैच में टीम कुछ कमाल करके दिखा सकती है. पर ऐसा नहीं हो पाया। टीम सभी डिपार्टमेंट में फेल हो गई. फैंस का ये मानना रहा कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 7 के फेर में फंस गए. 7 का फेर मतलब धोनी (Dhoni) की जर्सी का 7 नंबर और 7 वीं लगातार आईपीएल में हार. इस हार के बाद टीम बेहद निराश दिखी. कप्तान रोहित शर्मा अपना सिर झुका कर खड़े रहे. हालांकि टीम ने बल्लेबाजी में अपनी जा लगाई और साथ ही गेंदबाजी भी ठीक कर रहे थे पर महेंद्र सिंह धोनी मुंबई की जीत के बीच में आ गए.
चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने 13 गेंदों में 28 रन बनाए और टीम को शानदार चौका मरकर जीत दिलाई. टीम ने 3 विकेट से मुंबई इंडियंस को मात दी. मुंबई का बा सफर यहीं खत्म हो चुका है. टीम प्लेऑफ में अब नहीं जा सकती. 2021 में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा था. ऐसे में सवाल उठने तो लाजमी हैं.
वहीं चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत शानदार 50 के साथ की थी. तभी सभी ने मान लिया था कि ये आईपीएल धोनी कुछ नया धमाल करने जा रहे हैं, और हो भी वही रहा है.