.

CSK vs MI : मैच के बाद फैंस बोले 'अंबानी को लग गया 31 करोड़ का चूना'!

CSK vs MI IPL 2022 : मुंबई के अब आईपीएल सफर की बात करें तो आईपीएल 2022 का रास्ता इस टीम के लिए खत्म हो चुका है.

Sports Desk
| Edited By :
22 Apr 2022, 07:38:54 AM (IST)

नई दिल्ली :

CSK vs MI IPL 2022 : आईपीएल 2022  अब अपने दूसरे हाफ में जा रहा है. बीते मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. जिस बात की उम्मींद थी उसी हिसाब से रोमांच से भरा हुआ ये मुकाबला था. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 155 रन बनाए थे. इसके जबाव में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया गया. और चेन्नई इस मुकाबले को धोनी (MS Dhoni) की बदौलत 3 विकेट से अपने नाम करने में सफल रही. हालांकि एक बार फिर से मुंबई के सलामी बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा. हम बात कर रहे हैं रोहित शर्मा और ईशान किशन (Ishan Kishan) की. जिसके चलते फैंस ने दोनों को ही अपने निशाने पर ले लिया है.

गौरतलब है कि मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा को अपने साथ 16 करोड़ में जोड़े रखा था, और वहीँ ईशान किशन को 15 करोड़ में मेगा ऑक्शन में खरीदा था. और दोनों ही धाकड़ प्लेयर्स इस लीग में अभी तक कुछ कमाल नहीं कर सके हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस ने ये बोलना शुरू कर दिया है कि अंबानी को 31 करोड़ का चूना लग चुका है. अब आपको कुछ फैंस के पोस्ट दिखाते हैं.

when u give 15cr to wife for shopping and she buys ishan kishan pic.twitter.com/OsZ6zxoTNP

— tipu sir_ 53.78_ (@onetiponehand_) April 21, 2022

#MIvsCSK #elclassico
Rohit Sharma 0(2) and Ishan Kishan pic.twitter.com/9M62MmfP9Q

— Jaadu☮️ (@_jaadu_) April 21, 2022

Csk fans to Mukesh chaudhary after taking rohit sharma and ishan kishan : #MIvsCSK pic.twitter.com/T7dtmv71Yh

— Prathamesh / Baas thoda sa memer (@Memesrestic) April 21, 2022

मुंबई के अब आईपीएल सफर की बात करें तो आईपीएल 2022 का रास्ता इस टीम के लिए खत्म हो चुका है. टीम उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाई है, जिसके लिए ये टीम जानी जाती है. हालांकि अब देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स क्या 2010 जैसा जादू बिखेर पाती है या नहीं.