.

IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2021 में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की प्रतिष्ठा इस मैच में दांव पर होगी.

Sports Desk
| Edited By :
29 Apr 2021, 05:36:01 PM (IST)

नई दिल्ली:

आईपीएल 2021 में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की प्रतिष्ठा इस मैच में दांव पर होगी. अगर मुंबई इंडियंस मैच हारती है तो वह चौथे स्थान से खिसक जाएगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स छलांग लगाते हुए सातवें से चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा. ऐसे में दोनों के बीच कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि पिछली बार की तरह इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का आयोजन बायो सिक्योर बबल में हो रहा है. इस बार भी दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं है और बिना दर्शकों के ही मैच खेलें जाएंगे. मैच के Live Score के लिए आप जुड़ें रहिए Newsnationtv.com के साथ....

 

19:06 (IST)

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

18:55 (IST)

मुंबई इंडियंस तीसरा विकेट गिरा,क्रुणाल पंड्या आउट

18:43 (IST)

क्विंटन डिकॉक का अर्धशतक, मुंबई इंडियंस जीत के करीब

18:42 (IST)

14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 119/2, क्रुणाल पांड्या 16 और डिकॉक 61 रन बनाकर खेल रहे हैं. चेतन सकारिया ने अपने तीसरे ओवर में 8 रन दिए.

18:37 (IST)

मुंबई को को जीत के लिए 37 गेंद पर 54 रन की दरकार

18:28 (IST)

नए बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या आए हैं.

18:28 (IST)

सूर्यकुमार 10 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.

18:28 (IST)

9.2 ओवर में मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा. क्रिस मॉरिस की गेंद पर जोस बटलर ने सूर्य कुमार यादव का कैच लपका. 

18:25 (IST)

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव आउट

18:12 (IST)

मुंबई ने 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर बनाए 83 रन

17:58 (IST)

मुंबई इंडियंस ने 7 ओवर में बनाए 63 रन, रोहित शर्मा का विकेट गंवाया.

17:57 (IST)

मुंबई का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा आउट

17:46 (IST)

4 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 34 रन है

17:37 (IST)

मुंबई इंडियंस ने 2.3 ओवर में बनाए 13 रन. बिना की विकेट के नुकसान पर

17:28 (IST)

मुंबई की पारी का रोहित शर्मा-क्विंटन डिकॉक ने किया आगाज

17:12 (IST)

राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में बनाए 171रन, 4 विकेट

17:04 (IST)

राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका, शिवम आउट

17:02 (IST)

राजस्थान को तीसरा झटका, संजू सैमसन आउट

16:55 (IST)

राजस्थान ने 17 ओवर में बनाए 148 रन, 2 विकेट

16:48 (IST)

राजस्थान ने 16 ओवर में बनाए 140 रन, 2 विकेट

16:44 (IST)

राजस्थान ने 15 ओवर में बनाए 126 रन, 2 विकेट

16:43 (IST)

शिवम दुबे 15 और संजू सैमसन 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.

16:43 (IST)

14 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन है. 

16:39 (IST)

राजस्थान ने 14 ओवर में बनाए 114 रन, 2 विकेट

16:27 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन है. शिवम दुबे ने अभी खाता नहीं खोला है. संजू सैमसन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.

16:19 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल आउट

16:17 (IST)

बटलर 32 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के के साथ 41 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. नए बल्लेबाज कप्तान संजू सैमसन आए हैं.

16:17 (IST)

राजस्थान रॉयल्स को 7.4 ओवर में पहला झटका लगा. राहुल चाहर की गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने जोस बटलर को स्टंप आउट किया. 

16:11 (IST)

राजस्थान को लगा पहला झटका, बटलर 41 रन बनाकर आउट

16:06 (IST)

राजस्थान सात ओवर में बनाए 57 रन. बिना किसी विकेट के नुकसान पर. जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद

15:57 (IST)

राजस्थान ने 6 ओवर में बनाए 47 रन, बिना किसी विकेट के नुकसान पर

15:56 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 6 ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान पर 47 रन है. 

15:46 (IST)

राजस्थान की सधी शुरुआत, बटलर-जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर

15:43 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 11 रन है. जोस बटलर 10 और यशस्वी जायसवाल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं

15:32 (IST)

राजस्थान की पारी शुरू, बटलर-जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर

15:07 (IST)

राजस्थान रॉयल्‍स : संजू सैमसन (कप्‍तान), जॉस बटलर, मनन वोहरा, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, मुस्तफ़िजुर रहमान, चेतन साकरिया

15:07 (IST)

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कायरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, नेथन कुल्टर-नाइल

15:07 (IST)

मुंबई इंडियंस में ईशान किशन की जगह नेथन कुल्‍टर-नाइल. राजस्‍थान में कोई बदलाव नहीं.

15:06 (IST)

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया