.

IPL 12, DC vs KKR SuperOver: सीजन के सबसे रोमांचक मैच में दिल्ली ने कोलकाता को 3 रनों से हराया

IPL 12 में दिल्ली और कोलकाता के बीच सीजन का 10वां मैच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है. अंक तालिका में कोलकाता पहले स्थान पर है तो वहीं दिल्ली तीसरे स्थान पर है.

31 Mar 2019, 12:18:35 AM (IST)

नई दिल्ली:

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर IPL 12 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. अंक तालिका में कोलकाता पहले स्थान पर है तो वहीं दिल्ली तीसरे स्थान पर है. कोलकाता ने अपने पिछले मुकाबले में किंग्स 11 पंजाब को हराया था तो वहीं दिल्ली अपने पिछले मैच में चेन्नई के हाथों 6 विकेट से हार गई थी.

लिंक पर क्लिक कर देखें दिल्ली और कोलकाता का LIVE स्कोर- https://cricket.newsnation.in/cricket/4189/dc-vs-kkr-10th-match/Scorecard.html

नीचे पढ़ें पूरे मैच के पल-पल की रिपोर्ट... 

00:16 (IST)

कोलकाता को आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे, और रॉबिन उथप्पा क्रीज पर थे. रबाडा ने उथप्पा को केवल एक ही रन दिया.

00:15 (IST)

IPL 12, DC vs KKR SuperOver Live: दिल्ली ने कोलकाता को हराया

00:15 (IST)

कोलकाता को जीतने के लिए 1 गेंद पर चाहिए 5 रन.

00:14 (IST)

बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं रॉबिन उथप्पा, पहली ही गेंद पर सिंगल लिया, स्ट्राइक पर हैं कप्तान दिनेश कार्तिक. 

00:13 (IST)

रबाडा ने तीसरी गेंद पर रसेल को किया क्लीन बोल्ड, कोलकाता को 3 गेंद पर चाहिए 7 रन.

00:12 (IST)

रबाडा ने दूसरी गेंद को शानदार तरीके से यॉर्क कराया. अब कोलकाता को 4 गेंदों पर 7 रन चाहिए.

00:11 (IST)

आंद्रे रसेल ने पहली ही गेंद पर मारा चौका, कोलाकाता को जीतने के लिए 5 गेंदों पर 7 रनों की जरूरत है.

00:10 (IST)

कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक खेलेंगे सुपरओवर का इकलौता ओवर. दिल्ली के लिए कसीगो रबाडा कराएंगे ओवर.

00:04 (IST)

DC vs KKR SuperOVER Live: कोलकाता को जीतने के लिए 1 ओवर में चाहिए 11 रन

00:02 (IST)

बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं पृथ्वी शॉ. दिल्ली के 3 गेंदों पर 5 रन.

00:01 (IST)

IPL 12, DC vs KKR SuperOVER Live: दिल्ली का पहला विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर आउट

23:58 (IST)

सुपरओवर में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करेगी. रिषभ पंत और पृथ्वी शॉ श्रेयस अय्यर करेंगे बल्लेबाजी. कोलकाता के लिए प्रसिद्ध कृष्णा कराएंगे इकलौता ओवर.

23:51 (IST)

बेहद ही रोमांचक मैच, सुपर ओवर से आएगा नतीजा. आखिरी ओवर में 6 रन भी नहीं बना सकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम.

23:50 (IST)

बल्लेबाजी के लिए आए हैं हर्षल पटेल.

23:49 (IST)

दिल्ली का 5वां विकेट गिरा, 2 रन बनाकर आउट हुए हनुमा विहारी. कुलदीप यादव को मिला दूसरा विकेट.

23:46 (IST)

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं हनुमा विहारी.

23:43 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शतक से चूके, 99 के स्कोर पर हुए आउट.

23:39 (IST)

97 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ को मिला जीवनदान, अपनी ही गेंद पर कुलदीप यादव ने छोड़ी कैच

23:39 (IST)

बल्लेबाजी करने के लिए नए बल्लेबाज आए हैं कॉलिन इंग्राम.

23:37 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा, 11 रन बनाकर आउट हुए रिषभ पंत. कुलदीप यादव की गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हुए दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज.

23:33 (IST)
23:33 (IST)
23:32 (IST)

पृथ्वी शॉ और रिषभ पंत के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी.

23:24 (IST)
23:19 (IST)

15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 140/2 . पृथ्वी शॉ- 70, रिषभ पंत- 08

23:14 (IST)

प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रिषभ पंत ने लगाया अपनी पारी का पहला चौका.

23:07 (IST)

नीतीश राणा की पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ ने मारा चौका.

23:06 (IST)

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए हैं रिषभ पंत.

23:06 (IST)

दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, 43 रन बनाकर आउट हुए श्रेयस अय्यर. 35 के स्कोर पर मिले जीवनदान का नहीं उठा पाए फायदा. रसेल की गेंद पर शुभमन गिल को ही बाउंड्री पर थमाया कैच.

23:03 (IST)

35 के स्कोर पर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को मिला जीवनदान. आंद्रे रसेल की गेंद पर शुभमन गिल ने छोड़ा आसान कैच.

23:00 (IST)
23:00 (IST)

कुलदीप यादव के ओवर में पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने बनाए 19 रन.

22:59 (IST)

पृथ्वी शॉ ने चौके के साथ 30 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, आईपीएल में लगाई तीसरी फिफ्टी.

22:55 (IST)

10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 82/1 . पृथ्वी शॉ- 37, श्रेयस अय्यर- 27

22:52 (IST)

श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदों पर पूरी की 50 रनों की पार्टनरशिप.

22:44 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कुलदीप यादव के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का.

22:44 (IST)

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कुलदीप यादव को दी गेंदबाजी की कमान.

22:41 (IST)

7वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर दिल्ली ने पूरे किए 50 रन. कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ कर रहे हैं बल्लेबाजी.

22:37 (IST)
22:34 (IST)

आंद्रे रसेल की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने लगाया करारा छक्का, दर्शकों के पास जाकर गिरी गेंद.

22:33 (IST)

10 से ऊपर पहुंचा दिल्ली का प्रति ओवर Required Rate. अभी करीब 6.50 की गति से ही बना रहे हैं रन.

22:32 (IST)

5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 33/1 . पृथ्वी शॉ- 13, श्रेयस अय्यर- 03

22:30 (IST)

बड़े लक्ष्य के दबाव में दिख रही है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ कर रहे हैं बल्लेबाजी.

22:24 (IST)
22:22 (IST)

पीयूष चावला के ओवर में एक चौका और छक्का जड़ने के बाद आंद्रे रसेल के हाथों में थमा दी कैच. पीयूष चावला ने कोलकाता को दिलाई पहली सफलता.

22:21 (IST)

दिल्ली का पहला विकेट गिरा, 16 रन बनाकर आउट हुए शिखर धवन.

22:15 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए लगभग 10 रन प्रति ओवर बनाने होंगे.

22:11 (IST)

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 186 रनों का लक्ष्य हासिल करना दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल साबित हो सकता है.

22:11 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू किया 186 रनों के लक्ष्य का पीछा, पृथ्वी शॉ और शिखर धवन क्रीज पर. कोलकाता के लिए प्रसिद्ध कृष्णा कर रहे हैं पहला ओवर.

22:01 (IST)
22:00 (IST)
22:00 (IST)
21:59 (IST)
21:59 (IST)
21:59 (IST)
21:57 (IST)

आखिरी गेंद पर दिल्ली को मिला विकेट. कोलकाता का स्कोर 185/8. पीयूष चावला- 12 और कुलदीप यादव- 10 रन बनाकर नॉटआउट रहे.

21:55 (IST)

आखिरी के दो ओवर में पीयूष चावला और कुलदीप यादव ने भी दिल्ली के गेंदबाजों की धुंआधार कुटाई.

21:54 (IST)

20 के बाद कोलकाता का स्कोर 185, दिल्ली को मिला 186 रनों का टारगेट.

21:51 (IST)
21:50 (IST)
21:48 (IST)

कोलकाता का 7वां विकेट गिरा, 50 रन बनाकर आइठ हुए दिनेश कार्तिक. अमित मिश्रा को मिला पहला विकेट.

21:47 (IST)

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने छक्का मारकर पूरा किया अर्धशतक.

21:46 (IST)

पीयूष चावला ने पहली ही गेंद पर लगाया छक्का, स्टैंड्स में पहुंचाई अमित मिश्रा की गेंद.

21:45 (IST)
21:45 (IST)
21:44 (IST)

पीयूष चावला आए हैं नए बल्लेबाज.

21:44 (IST)

रसेल ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 62 रन बनाए, उनकी पारी में 6 छक्के और 4 चौके शामिल थे. क्रिस मॉरिस को मिला रसेल का विकेट.

21:42 (IST)

कोलकाता का 6ठां विकेट गिरा, दिल्ली में तूफान मचाने के बाद आउट हुए आंद्रे रसेल.

21:28 (IST)
21:27 (IST)

15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 118/5 . दिनेश कार्तिक- 35, आंद्रे रसेल- 34.

21:16 (IST)
21:15 (IST)
21:15 (IST)
21:05 (IST)
21:03 (IST)

आंद्रे रसेल मे संदीप लामिछाने को पढ़ाया आईपीएल का पाठ, 2 गेंदों में मारे 2 छक्के.

20:56 (IST)

आंद्रे रसेल ने शुरू किया अपना शो, अमित मिश्रा की गेंद पर जड़ा तूफानी छक्का.

20:54 (IST)
20:54 (IST)
20:54 (IST)

10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 64/5. दिनेश कार्तिक- 19, आंद्रे रसेल- 01.

20:52 (IST)
20:52 (IST)

7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं विध्वंसक आंद्रे रलेस.

20:50 (IST)

कोलकाता का 5वां विकेट गिरा, 2 रन बनाकर शुभमन गिल भी आउट.

20:44 (IST)
20:41 (IST)
20:40 (IST)
20:38 (IST)

नए बल्लेबाज आए हैं शुभमन गिल.

20:37 (IST)

कोलकाता का चौथा विकेट गिरा, महज 1 रन बनाकर आउट हुए नीतीश राणा. हर्षल पटेल को मिला दूसरा विकेट. बाउंड्री पर तैनात रबाडा ने पकड़ा जहरदस्त कैच.

20:35 (IST)

डीके ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, स्टाइल में खोला खाता.

20:34 (IST)

5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक.

20:33 (IST)

कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा, 20 रन बनाकर आउट हुए क्रिस लिन. कसीगो रबाडा को मिला पहला विकेट, रिषभ पंत ने पकड़ा जादूई कैच.

20:31 (IST)
20:31 (IST)
20:29 (IST)

6 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 36/2. क्रिस लिन- 17

20:28 (IST)

कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा, 11 रन बनाकर आउट हुए रॉबिन उथप्पा. पहले ही ओवर में हर्षल पटेल को मिला बड़ा विकेट.

20:27 (IST)
20:27 (IST)
20:25 (IST)
20:21 (IST)
20:19 (IST)

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं रॉबिन उथप्पा.

20:19 (IST)

कोलकाता का पहला विकेट गिरा, 7 रन बनाकर आउट हुए निखिल नायक. संदीप लामिछाने को मिला पहला विकेट.

20:16 (IST)
20:15 (IST)
20:09 (IST)
20:09 (IST)
20:06 (IST)

पहले ही ओवर में कोलकाता ने बनाए 12 रन, महंगा साबित हुई कसीगो रबाडा की शुरुआत. 

20:02 (IST)

पहली ही गेंद पर बाल-बाल बचे निखिल नायक, गेंद गई बाउंड्री के बाहर.

20:01 (IST)

क्रिस लिन और निखिल नायक क्रीज पर, कसीगो रबाडा कर रहे हैं पहला ओवर.

19:57 (IST)
19:46 (IST)
19:46 (IST)
19:45 (IST)
19:45 (IST)
19:45 (IST)
19:44 (IST)
19:35 (IST)
19:33 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, कोलकाता को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता.