.

IPL 12, CSK vs DC: धोनी के आगे दिल्ली कैपिटल्स ने घुटने टेके, 80 रनों से जीता चेन्नई सुपरकिंग्स

IPL 2019 का 50वां मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाला मैच अंक तालिका में टॉप की लड़ाई के लिए खेला जाएगा.

02 May 2019, 05:56:42 AM (IST)

चेन्नई:

IPL 2019 का 50वां मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से हरा दिया. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए. 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स मात्र 99 रन पर ढेर हो गई.

इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स अंका तालिका में दिल्ली को पछाड़कर पहले स्थान पर आ गई है. तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली अब एक स्थान खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गई है.

चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://cricket.newsnation.in/cricket/4229/csk-vs-dc-50th-match/Scorecard.html

23:36 (IST)

महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया मैन ऑफ द मैच.

23:21 (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए इमरान ताहिर ने आज 12 रन देकर 4 विकेट लिए.

23:20 (IST)
23:16 (IST)

99 रन पर ढेर हुई दिल्ली कैपिटल्स की पूरी पारी. इमरान ताहिर ने अमित मिश्रा को धोनी के हाथों कराया कैच आउट. इमरान ताहिर ने आज चटकाए कुल 4 विकेट.

23:13 (IST)

धोनी के आगे दिल्ली कैपिटल्स ने घुटने टेके, 80 रनों से जीता चेन्नई सुपरकिंग्स.

23:10 (IST)

जगदीश सुचित के आउट होने के बाद 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं ट्रेंट बोल्ट.

23:09 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स का 9वां विकेट गिरा, 6 रन बनाकर आउट हुए जगदीश सुचित. शेन वॉटसन की डायरेक्ट थ्रो ने सुचित को भेजा पवेलियन.

22:54 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स का 8वां विकेट गिरा, 44 रन बनाकर आउट हुए श्रेयस अय्यर. रविंद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने किया जादूई स्टंप. हूबहू क्रिस मॉरिस की तरह आउट होकर वापस लौटे अय्यर.

22:51 (IST)

क्रिस मॉरिस के आउट होने के बाद 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं जगदीश सुचित.

22:50 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स का 7वां विकेट गिरा, बिना खाता खोले आउट हुए क्रिस मॉरिस. रविंद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने किया जादूई स्टंप.

22:47 (IST)

शेरफेन रदरफोर्ड के आउट होने के बाद 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं क्रिस मॉरिस.

22:47 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स का 6ठां विकेट गिरा, 2 रन बनाकर आउट हुए शेरफेन रदरफोर्ड. इमरान ताहिर ने अपने एक ही ओवर में चटकाए दो विकेट. 2 ओवर के स्पेल में ही ले चुके हैं 3 विकेट.

22:45 (IST)

अक्षर पटेल के आउट होने के बाद 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं शेरफेन रदरफोर्ड.

22:44 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स का 5वां विकेट गिरा, 9 रन बनाकर आउट हुए अक्षर पटेल. इमरान ताहिर ने एक बार फिर चेन्नई को दिलाई सफलता.

22:43 (IST)

10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर- 80/4. श्रेयस अय्यर- 42, अक्षर पटेल- 09.

22:35 (IST)

शिखर धवन का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हरभजन सिंह.

22:31 (IST)

कॉलिन इंग्राम के आउट होने के बाद 6ठें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं अक्षर पटेल.

22:30 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा, 1 रन बनाकर आउट हुए कॉलिन इंग्राम. रविंद्र जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई को दिलाई सफलता.

22:25 (IST)
22:24 (IST)

रिषभ पंत के आउट होने के बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं कॉलिन इंग्राम.

22:23 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा, 5 रन बनाकर आउट हुए रिषभ पंत. इमरान ताहिर ने अपने पहले ही ओवर में दिल्ली को दिया बड़ा झटका.

22:22 (IST)

अपना पहला ओवर कराने के लिए आए इमरान ताहिर की पहली ही गेंद पर रिषभ पंत ने लगाया खूबसूरत चौका.

22:19 (IST)

शिखर धवन के विकेट के बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं रिषभ पंत.

22:17 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा, 19 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए शिखर धवन. हरभजन सिंह ने चेन्नई को दिलाई बड़ी सफलता.

22:16 (IST)

6ठें ओवर की पहली गेंद पर 50 के पार पहुंचा दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर.

22:15 (IST)

महंगा रहा दीपक चाहर का तीसरा ओवर, खर्च कर दिए 15 रन.

22:15 (IST)

5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर- 49/1. शिखर धवन- 19, श्रेयस अय्यर- 26.

22:11 (IST)

दीपक चाहर की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने जड़ा अपनी पारी का पहला छक्का.

22:10 (IST)

सुरेश रैना ने आईपीएल में पकड़ा 100वां कैच. रैना के 100वें शिकार बने पृथ्वी शॉ.

22:09 (IST)

पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर.

22:08 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका, 4 रन बनाकर आउट हुए पृथ्वी शॉ. दीपक चाहर ने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई को दिलाई सफलता.

22:07 (IST)

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी. पृथ्वी शॉ और शिखर धवन क्रीज पर हैं.

22:06 (IST)
22:06 (IST)
21:57 (IST)

दिल्ली को लगा पहला झटका, पृथ्वी शॉ 4 रन बनाकर हुए आउट

21:39 (IST)

महेंद्र सिंह धोनी ने ट्रेंट बोल्ट के आखिरी ओवर में जड़े 2 छक्के और एक चौका.

21:39 (IST)

आखिरी ओवर में आए 21 रन, चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 180 रनों का लक्ष्य.

21:35 (IST)

ट्रेंट बोल्ट करा रहे हैं चेन्नई की पारी का आखिरी ओवर.

21:31 (IST)

रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद 6ठें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं अंबाती रायडू. पहली ही गेंद पर चौके के साथ खोला खाता.

21:30 (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स का चौथा विकेट गिरा, ताबड़तोड़ 25 रन बनाकर आउट हुए रविंद्र जडेजा. क्रिस मॉरिस को मिली आज की पहली सफलता.

21:27 (IST)

महेंद्र सिंह धोनी से भी तेज चल रहा है रविंद्र जडेजा का बल्ला. 9 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से बना चुके हैं 25 रन.

21:16 (IST)
21:16 (IST)
21:15 (IST)
21:14 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स की बेहद ही खराब फील्डिंग, शेरफेन रदरफोर्ड ने कैच तो छोड़ा ही छोड़ा.. छक्का भी दे दिया.

21:09 (IST)

15 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर- 102/3. महेंद्र सिंह धोनी- 00, रविंद्र जडेजा- 00.

21:08 (IST)

सुरेश रैना के आउट होने के बाद 5वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं रविंद्र जडेजा.

21:07 (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स का तीसरा विकेट गिरा, दनादन चौके-छक्के मारने के बाद आउट हुए सुरेश रैना. जगदीश सुचित ने लिया अपनी पिटाई का बदला.

21:07 (IST)

सुरेश रैना ने जगदीश सुचित के आखिरी ओवर में मचाया बवाल, लगातार जड़े दो चौके और एक छक्का. 

21:04 (IST)

सुरेश रैना ने लाजवाब चौके के साथ पूरा किया आईपीएल करियर का 37वां अर्धशतक.

21:01 (IST)

फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं महेंद्र सिंह धोनी.

21:00 (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स का दूसरा विकेट गिरा, 39 रन बनाकर आउट हुए फाफ डु प्लेसिस.

21:00 (IST)

चेन्नई की पारी का दूसरा छक्का लगाने के बाद आउट हुए फाफ डु प्लेसिस.

21:00 (IST)

फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से निकला चेन्नई की पारी का पहला छक्का.

20:45 (IST)

दूसरे विकेट के लिए फाफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना के बीच 42 गेंदों में पूरी हुई 50 रनों की पार्टनरशिप.

20:43 (IST)

10 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर- 53/1. फाफ डु प्लेसिस- 20, सुरेश रैना- 32.

20:37 (IST)

9वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 50 पर पहुंचा चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर.

20:26 (IST)
20:26 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच खेल रहे जगदीश सुचित पहला मैच खेल रहे हैं और उन्होंने शेन वॉटसन को आउट कर अपना पहला विकेट लिया.

20:24 (IST)

सुरेश रैना ने खराब किया अक्षर पटेल का पहला ओवर, जड़ दिए लगातार दो चौके. ओवर में आए कुल 10 रन.

20:21 (IST)

5 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर- 17/1. फाफ डु प्लेसिस- 11, सुरेश रैना- 05.

20:18 (IST)

पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आया चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की पहली बाउंड्री. क्रिस मॉरिस की गेंद पर डु प्लेसिस ने जड़ा चौका.

20:14 (IST)

शेन वॉटसन के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं सुरेश रैना.

20:12 (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला विकेट गिरा, 9 बॉल खेलकर बिना खाता खोले आउट हुए शेन वॉटसन. जगदीश सुचित ने अपने दूसरे ओवर में दिल्ली को दिलाई बड़ी कामयाबी.

20:11 (IST)

ट्रेंट बोल्ट की बिजली जैसी गेंदबाजी के आगे नहीं खुल रहे चेन्नई के बल्लेबाजों के हाथ, तीसरे ओवर में भी आया महज 1 रन. तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना नुकसान 3 रन.

20:07 (IST)

जगदीश सुचित की कसी हुई गेंदबाजी, अपने पहले ओवर में दिया मात्र एक रन.

20:05 (IST)

दूसरा ओवर कराने के लिए आए हैं स्पिन गेंदबाज जगदीश सुचित.

20:03 (IST)

पांचवीं गेंद पर एक रन के साथ खुला फाफ डु प्लेसिस और चेन्नई सुपरकिंग्स का खाता. ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहले ओवर में दिए सिर्फ एक रन.

20:02 (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का Playing 11.

20:01 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स का Playing 11.

20:00 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट करा रहे हैं पहला ओवर.

19:59 (IST)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आई चेन्नई सुपरकिंग्स की सलामी जोड़ी. शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस हैं क्रीज पर.

19:39 (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ईशांत शर्मा और कगीसो रबाडा को आराम दिया गया है.

19:38 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में 3 बदलाव किए गए हैं.

19:33 (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से फिट हैं और आज का मैच भी खेल रहे हैं.

19:32 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता, चेन्नई को दिया पहले बल्लेबाजी करने का न्योता.

18:51 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए एम. चिदंबरम स्टेडियम पहुंची चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम.

18:51 (IST)

चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी आपस में हंसी-मजाक करते हुए.

18:50 (IST)

दोनों टीमों में इस अंतर की मुख्य वजह नेट रनरेट है. दिल्ली का नेट रन रेट +0.233 है, जबकि चेन्नई का नेट रन रेट -0.113 है.

18:50 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंकों को लेकर सबसे ऊपर है तो वहीं चेन्नई भी 12 मैचों में से 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंकों को लेकर दूसरे स्थान पर है.

18:49 (IST)

जहां दिल्ली, आज चेन्नई को हराकर अपना स्थान बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर धोनी की टीम श्रेयस की टीम को हराकर पहले स्थान पर कब्जा करने के लिए बेकरार है.

18:48 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं और बराबर अंकों के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं.

18:48 (IST)

IPL 2019 का 50वां मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाला मैच अंक तालिका में टॉप की लड़ाई के लिए खेला जाएगा.

18:48 (IST)

नमस्कार, न्यूज स्टेट के IPL 2019 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.