.

IPL 12, KKR vs MI: काम नहीं आया हार्दिक पांड्या का तूफान, कोलकाता ने मुंबई को 34 रनों से हराया

IPL 2019 का 47वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है.

29 Apr 2019, 12:05:03 AM (IST)

कोलकाता:

IPL 2019 का 47वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला. जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 34 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 232 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना पाई. इससे पहले इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स 10 अंकों के साथ 5वें स्थान पर आ गई है. जबकि मुंबई इंडियंस अब 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://cricket.newsnation.in/cricket/4226/kkr-vs-mi-47th-match/Scorecard.html

23:51 (IST)
23:51 (IST)
23:43 (IST)
23:42 (IST)

काम नहीं आया हार्दिक पांड्या का तूफान, कोलकाता ने मुंबई को 34 रनों से हराया.

23:42 (IST)
23:42 (IST)
23:41 (IST)

मुंबई इंडियंस का 7वां विकेट गिरा, 24 रन बनाकर पीयूष चावला का शिकार बने क्रुणाल पांड्या.

23:38 (IST)

मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 43 रन चाहिए.

23:37 (IST)

8वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं बरिंदर सरां.

23:37 (IST)

हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी में 9 छक्के और 6 चौके लगाए, उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 267.64 का रहा.

23:35 (IST)

हैरी गर्नी की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में आंद्रे रसेल को थमा बैठे कैच.

23:34 (IST)

पहले शतक से चूके हार्दिक पांड्या, 34 बॉल में 91 रन बनाकर हुए आउट.

23:28 (IST)

6ठें विकेट के लिए हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच महज 20 गेंदों में पूरी हुई 50 रनों का पार्टनरशिप.

23:18 (IST)

15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 140/5. हार्दिक पांड्या- 59, क्रुणाल पांड्या- 06.

23:15 (IST)
23:14 (IST)
23:12 (IST)

हार्दिक पांड्या का यह सीजन का पहला अर्धशतक है. इसके साथ ही वे इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पांड्या ने 17 गेंदों पर 50 रन पूरे किए. इससे पहले सीजन की सबसे तेज फिफ्टी रिषभ पंत के नाम थी. पंत ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.

23:11 (IST)

हार्दिक पांड्या ने छक्के से साथ जड़ा आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक.

23:11 (IST)

किरॉन पोलार्ड के आउट होने के बाद 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं क्रुणाल पांड्या.

23:10 (IST)

मुंबई इंडियंस का 5वां विकेट गिरा, 20 रन बनाकर आउट हुए किरॉन पोलार्ड. सुनील नारायण को मिला दूसरा विकेट, नीतीश राणा ने पकड़ा जबरदस्त कैच.

23:02 (IST)

5वें विकेट के लिए हार्दिक पांड्या और किरॉन पोलार्ड के बीच महज 22 गेंदों में पूरी हुई 50 रनों की साझेदारी.

23:01 (IST)

मुंबई इंडियंस ने 12वें ओवर में पूरे किए 100 रन.

22:59 (IST)
22:59 (IST)

टी-20 में हार्दिक पांड्या ने पूरे किए अपने 2000 रन.

22:55 (IST)

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस को स्कोर- 78/4. किरॉन पोलार्ड- 10, हार्दिक पांड्या- 13.

22:48 (IST)

सूर्यकुमार यादव का विकेट गिरने के बाद 6ठें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं हार्दिक पांड्या.

22:48 (IST)

मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा, 26 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार यादव. इस बार दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आंद्रे रसेल ने यादव को किया चलता.

22:41 (IST)

टी-20 में हैरी गर्नी ने चटकाया 150वां विकेट.

22:40 (IST)

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में विकेट कीपर के तौर पर पूरे किए 100 कैच.

22:39 (IST)
22:36 (IST)

इविन लुइस के आउट होने के बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं किरॉन पोलार्ड.

22:35 (IST)

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा, 15 रन बनाकर आउट हुए इविन लुइस. आंद्रे रसेल ने अपनी पहली ही गेंद पर कोलकाता को दिलाई सफलता.

22:30 (IST)

आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने पूरे किए 100 छक्के.

22:29 (IST)

आंद्रे रसेल की तूफानी पारी का पूरा वीडियो यहां देखें.

22:27 (IST)

5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस को स्कोर- 29/2. इविन लुइस- 09, सूर्यकुमार यादव- 07.

22:26 (IST)

मुंबई के दो विकेट गिरने के बाद अभी क्रीज पर इविन लुइस और सूर्यकुमार यादव हैं.

22:26 (IST)

डि कॉक के बाद मुंबई का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में 21 रन के कुल स्कोर पर गिरा. रोहित शर्मा को हैरी गर्नी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

22:24 (IST)

मुंबई का पहला विकेट 9 रन के स्कोर पर क्विंटन डि कॉक के रूप में गिरा. डि कॉक बिना खाता खोले सुनील नारायण का शिकार बने.

22:24 (IST)

233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही है. मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं. 

22:19 (IST)

मुंबई का लगा दूसरा झटका, 12 रन बनाकर आउट हुए कप्तान रोहित शर्मा

22:12 (IST)

मुंबई का पहला विकेट गिरा, बिना खाता खोले आउट हुए डिकौक

21:51 (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बनाया इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर.

21:50 (IST)
21:46 (IST)

आंद्रे रसेल ने लसिथ मलिंगा के आखिरी ओवर में बनाए 20 रन, जिनमें 2 छक्के और 2 चौके शामिल थे.

21:45 (IST)

शुभमन गिल के बाद आंद्रे रसेल के तूफान से दहला मुंबई, रोहित की टीम को मिला 233 रनों का लक्ष्य.

21:36 (IST)

आंद्रे रसेल ने फ्री हिट का उठाया फायदा, बुमराह की गेंद पर जड़ा चौका.

21:35 (IST)

जसप्रीत बुमराह की नो बॉल, आंद्रे रसेल खेलेंगे फ्री हिट.

21:35 (IST)

18.2 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर पहुंचा 200 के पार.

21:34 (IST)

आंद्रे रसेल ने 30 गेंदों में पूरा किया आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक.

21:19 (IST)

शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं दिनेश कार्तिक.

21:17 (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट गिरा, 76 रनों की तूफानी पारी खेल आउट हुए शुभमन गिल. हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को दिलाई बड़ी सफलता.

21:14 (IST)

लसिथ मलिंगा के ओवर में आए 14 रन. शुभमन गिल ने जड़ा 2 और रसेल ने जड़ा 1 चौका.

21:07 (IST)
21:07 (IST)
21:07 (IST)

राहुल चाहर के ओवर की दुर्गति, 3 छक्के सहित आए कुल 20 रन. चाहर के ओवर में 2 छक्के रसेल ने और 1 छक्का गिल ने जड़ा.

21:05 (IST)

शुभमन गिल ने राहुल चाहर की गेंद पर जड़ा खूबसूरत छक्का.

21:03 (IST)

हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर में दिए 4 रन, जिनमें 3 रन उनकी वाइड गेंदों से मिले हैं.

21:01 (IST)
21:00 (IST)
20:50 (IST)

आंद्रे रसेल ने चौथी गेंद पर एक रन दौड़कर खोला अपना खाता.

20:49 (IST)

शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए खेलीं 32 गेंदें.

20:48 (IST)

शुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक.

20:48 (IST)

11वें ओवर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़कर टीम के स्कोर को पहुंचाया 100 के पार.

20:47 (IST)

10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर- 97/1. शुभमन गिल- 43, क्रिस लिन- 00.

20:46 (IST)
20:45 (IST)
20:43 (IST)

क्रिस लिन के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं आंद्रे रसेल.

20:42 (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला विकेट गिरा, 54 रनों की धुंआधार पारी खेलने के बाद आउट हुए क्रिस लिन. राहुल चाहर ने मुंबई इंडियंस को दिलाई पहली सफलता.

20:41 (IST)
20:40 (IST)

क्रिस लिन ने जड़ा आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक.

20:26 (IST)

6 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के 50 रन हुए पूरे.

20:25 (IST)
20:25 (IST)
20:24 (IST)
20:22 (IST)

क्रिस लिन को 18 रन के स्कोर पर मिला जीवनदान, लसिथ मलिंगा के ओवर में किरॉन पोलार्ड ने छोड़ा कठिन कैच.

20:20 (IST)

5 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को स्कोर- 39/0. शुभमन गिल- 21, क्रिस लिन- 18.

20:16 (IST)
20:15 (IST)

5वां ओवर कराने के लिए आए हैं जसप्रीत बुमराह.

20:09 (IST)

तीसरा ओवर कराने के लिए आए हैं लसिथ मलिंगा.

20:06 (IST)
20:06 (IST)

दूसरा ओवर कराने के लिए आए हैं क्रुणाल पांड्या.

20:05 (IST)

बरिंदर सरां ने अपने पहले ओवर में ही खर्च कर दिए 14 रन. शुभमन गिल ने दो चौके और एक छक्के के साथ किया बरिंदर के पहले ओवर का स्वागत.

20:03 (IST)

शुभमन गिल ने चौके के साथ पहली ही गेंद पर खोला खाता, सरां की गेंद को पहुंचाया सीमा रेखा के बाहर.

20:02 (IST)

मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले बरिंदर सरां कराएंगे पहला ओवर.

20:02 (IST)

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की सलामी जोड़ी. क्रिस लिन और शुभमन गिल क्रीज पर हैं.

19:56 (IST)

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का Playing 11.

19:52 (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का Playing 11

19:47 (IST)

आज मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करेंगे बरिंदर सरान.

19:46 (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने के लिए ईडन गार्डंस में मौजूद होंगे 600 बच्चे.

19:46 (IST)

मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कोलकाता की टीम में 3 बदवाल किए गए हैं.

19:44 (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने आखिरी के सभी 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

19:44 (IST)

जहां कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में अभी 7वें स्थान पर है तो वहीं मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.

19:44 (IST)

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्ना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

19:44 (IST)

IPL 2019 का 47वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है.

19:43 (IST)

नमस्कार आपका स्वागत है न्यूज स्टेट के IPL 2019 लाइव ब्लॉग में.