.

IPL 12, DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने लिया घर में मिली हार का बदला, 40 रनों से हारा दिल्ली कैपिटल्स

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 128 रन ही बना पाई. दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए.

18 Apr 2019, 11:37:37 PM (IST)

नई दिल्ली:

IPL 2019 का 34वां मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए 169 रन बनाने थे, लेकिन टीम अपने लोकल ग्राउंड पर 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 128 रन ही बना सकी.

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पॉइन्ट्स टेबल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है. रोहित शर्मा की मुंबई ने 9 में से 6 मैच जीत लिए हैं और उनके खाते में 12 अंक हो गए हैं. तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स इस हार के बाद एक स्थान खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गई है. 9वें मैच में दिल्ली की ये चौथी हार है और दिल्ली के पास अभी भी केवल 10 ही अंक हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://cricket.newsnation.in/cricket/4213/dc-vs-mi-34th-match/Scorecard.html

23:34 (IST)
23:33 (IST)
23:27 (IST)

मुंबई इंडियंस ने लिया घर में मिली हार का बदला, 40 रनों से हारा दिल्ली कैपिटल्स.

21:47 (IST)
21:44 (IST)

रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड करने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा ने आईपीएल में पूरे किए 150 विकेट.

21:44 (IST)
21:41 (IST)

खराब तालमेल की वजह से रन आउट हुए क्विंटन डि कॉक की विकेट का वीडियो.

21:40 (IST)

हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए, जिसमें एक हेलीकॉप्टर शॉट भी शामिल था.

21:39 (IST)

ठप्प पड़ी मुंबई के लिए पांड्या भाइयों ने की 'रनबारी', दिल्ली को मिला 169 रनों का टारगेट.

21:35 (IST)

तकनीकी खराबी की वजह से लाइव ब्लॉग में आई समस्या से आपको हुई असविधा के लिए हमें खेद है.

21:19 (IST)

कीमो पॉल की गेंद पर क्विंटन डि कॉक ने लगाया सनसनाता हुआ छ्क्का.

20:29 (IST)

कीमो पॉल की गेंद पर क्विंटन डि कॉक ने लगाया सनसनाता हुआ छ्क्का.

20:27 (IST)

5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 41/0. रोहित शर्मा- 22, क्विंटन डि कॉक- 18.

20:23 (IST)

अपनी क्रिकेट जर्सी के साथ मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर.

20:20 (IST)
20:19 (IST)

खासा महंगा रहा क्रिस मॉरिस का पहला ओवर, 2 चौके और एक छक्के सहित आए कुल 16 रन.

20:18 (IST)

रोहित शर्मा ने टी-20 में पूरे किए 8000 रन.

20:05 (IST)

दूसरा ओवर कराने के लिए आए हैं कगीसो रबाडा. पहले ओवर में मुंबई ने बनाए थे 5 रन.

20:04 (IST)

ईशांत शर्मा का पहला ओवर खत्म, खर्च किए केवल 5 रन.

20:03 (IST)

रोहित शर्मा ने एक रन लेकर खोला खाता, डि कॉक को दी स्ट्राइक.

20:02 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ईशांत शर्मा कर रहे हैं पहला ओवर, सामने हैं रोहित शर्मा.

19:58 (IST)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी. कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक क्रीज पर हैं.

19:58 (IST)

आज मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर रहे हैं जयंत यादव.

19:54 (IST)

फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मुंबई के फैंस की भी कोई कमी नहीं है.

19:41 (IST)

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का Playing 11

19:40 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का Playing 11.

19:39 (IST)

देखें किसमें कितना है दम

19:38 (IST)

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच का मुआयना करते क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर.

19:38 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन और मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या मौज काटते हुए.

19:37 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

19:37 (IST)

फिरोजशाह कोटला मैदान में पहुंचे दिल्ली वाले..

19:36 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल अपनी टीम की जर्सी के साथ..

19:35 (IST)
19:35 (IST)

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने भी 8 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है और उनके पास भी 10 अंक हैं. लेकिन दिल्ली के मुकाबले मुंबई का करेंट रन रेट कम है, इसलिए वे तीसरे स्थान पर हैं.

19:35 (IST)

फिलहाल श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है. दिल्ली ने अभी तक खेले गए 8 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल की है, उनके पास 10 अंक हैं.

19:35 (IST)

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

19:35 (IST)

IPL 2019 का 34वां मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है.

19:35 (IST)

नमस्कार आपका स्वागत है न्यूज स्टेट के IPL 2019 लाइव ब्लॉग में.