.

IPL 12, MI vs RR: सांसें रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, मिली दूसरी जीत

IPL 2019 के 27वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला 5 मैच हार चुकी राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 4 बजे से खेला जाएगा.

13 Apr 2019, 08:20:18 PM (IST)

मुंबई:

IPL 2019 के 27वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला 5 मैच हार चुकी राजस्थान रॉयल्स के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. आईपीएल के 12वें सीजन में ये राजस्थान की दूसरी जीत है. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को जीतने के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया था. 

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का LIVE SCORE देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

https://cricket.newsnation.in/cricket/4206/mi-vs-rr-27th-match/Scorecard.html

19:40 (IST)
19:40 (IST)
19:38 (IST)

श्रेयस गोपाल ने आखिर में पांड्या की गेंद पर चौका जड़कर टीम को दिलाई जीत.

19:37 (IST)

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, सीजन में मिली दूसरी जीत.

19:35 (IST)

हार्दिक पांड्या कराएंगे आखिरी ओवर, क्रीज पर हैं श्रेयस गोपाल.

19:34 (IST)

राजस्थान रॉयल्स को मैच जीतने के लिए एक ओवर में चाहिए 6 रन.

19:32 (IST)

बाउंड्री बचाने के चक्कर में बुरी तरह से चोटिल हुए अल्जारी जोसफ.

19:32 (IST)

क्रीज पर हैं राजस्थान के दो नए बल्लेबाज, श्रेयस गोपाल और कृष्णप्पा गौतम.

19:27 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का 6ठां विकेट गिरा, 12 रन बनाकर आउट हुए स्टीव स्मिथ

19:26 (IST)

7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं श्रेयस अय्यर.

19:25 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का 5वां विकेट गिरा, महज 1 रन बनाकर आउट हुए लिआम लिविंगस्टोन.

19:24 (IST)

छठें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं लिआम लिविंगस्टोन.

19:22 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा, महज 1 रन बनाकर आउट हुए राहुल त्रिपाठी. क्रुणाल पांड्या को मिला दूसरा विकेट.

19:19 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा, 31 रन बनाकर आउट हुए संजू सैमसन. जसप्रीत बुमराह को मिला आज का पहला विकेट.

19:08 (IST)

15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 158/2. संजू सैमसन- 25, स्टीवन स्मिथ- 04. 

19:03 (IST)
19:03 (IST)
19:02 (IST)

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं स्टीवन स्मिथ.

19:01 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा, 7 छक्के और 8 चौके लगाने के बाद आउट हुए जॉस बटलर. राहुल चाहर ने मुंबई को दिलाई सबसे बड़ी सफलता.

18:58 (IST)

अल्जारी जोसफ की आखिरी गेंद पर बटलर ने जड़ा छक्का, बटलर ने एक ओवर में बनाए 28 रन.

18:57 (IST)

5वीं गेंद पर भी चौका, आ चुके हैं 22 रन.

18:57 (IST)

चौथी गेंद पर भी चौका, 4 गेंदों में आ चुके हैं 18 रन.

18:56 (IST)

जोसफ पर टूट पड़े बटलर, तीसरी गेंद पर भी मारा चौका. 3 गेंदों में आ चुके हैं 14 रन.

18:55 (IST)

जोसफ के ओवर की दूसरी गेंद पर बटलर ने लगाया चौका, दो गेंदों पर आ चुके हैं 10 रन.

18:54 (IST)

जॉस बटलर की धुंआधार बल्लेबाजी जारी, अब अल्जारी जोसफ की पहली ही गेंद पर जड़ा 79 मीटर लंबा छक्का.

18:53 (IST)

बटलर के बाद संजू सैमसन ने भी जड़ा छक्का, महंगा रहा राहुल चाहर का ओवर. खर्च किए कुल 15 रन.

18:51 (IST)

राहुल चाहर की गेंद पर जॉस बटलर का गगनचुंबी छक्का, स्टेप आउट करके गेंद को पहुंचाया दर्शकों के पास.

18:49 (IST)
18:46 (IST)

10वें ओवर में पूरे हुए राजस्थान के 100 रन, जॉस बटलर ने पूरा किया अपना अर्धशतक.

18:45 (IST)

10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100/1. जॉस बटलर- 50, संजू सैमसन- 10.

18:41 (IST)

जेसन बेहरेनडॉर्फ की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन ने लगाया चौका.

18:39 (IST)

क्रुणाल पांड्या ने अपने दूसरे ओवर में खर्च किए कुल 16 रन.

18:39 (IST)

क्रुणाल के ओवर में बटलर का एक और छक्का, इस बार गेंद गिरी 78 मीटर दूर.

18:38 (IST)

क्रुणाल पांड्या के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बटलर ने मारा 73 मीटर का छक्का.

18:35 (IST)

राहुल चाहर की गेंद पर जॉस बटलर ने उड़ाया लंबा छक्का.

18:34 (IST)

राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत की आधारशिला रखकर वापस लौटे हैं कप्तान अजिंक्य रहाणे.

18:33 (IST)
18:31 (IST)

पहला विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने के लिए आए हैं संजू सैमसन.

18:31 (IST)

राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा, ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे अजिंक्य रहाणे 37 रन बनाकर आउट. अपने पहले ही ओवर में क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस को दिलाई सफलता.

18:26 (IST)

रहाणे के बाद अब बटलर ने भी बुमराह की बॉल पर जड़ा चौका, अब तक 9 रन दे चुके हैं मुंबई के स्टार गेंदबाज.

18:25 (IST)
18:23 (IST)

अलग अंदाज में दिख रहे हैं राजस्थान के कप्तान रहाणे, जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर की पहली गेंद पर जड़ा चौका.

18:22 (IST)

5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 49/0. जॉस बटलर- 16, अजिंक्य रहाणे- 32.

18:21 (IST)

रहाणे की धुंआधार बैटिंग, जोसफ के दूसरे ओवर में ठोक डाले 17 रन.

18:20 (IST)

जोसफ की गेंद पर रहाणे का झन्नाटेदार छक्का, लगाया पारी का पहला छक्का.

18:18 (IST)

अल्जारी जोसफ के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने लगाया चौका.

18:15 (IST)

मुंबई इंडियंस ने गंवाया अपना इकलौता रिव्यू.

18:11 (IST)

काफी महंगा रहा जेसन बेहरेनडॉर्फ का दूसरा ओवर, राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने बटोरे 16 रन.

18:10 (IST)

जॉस बटलर का सुपर शॉट, बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर सीधे बल्ले से खेला खूबसूरत शॉट.. 6 रन.

18:08 (IST)

मैच का आनंद उठाते स्कूल बच्चे.

18:06 (IST)

अल्जारी जोसफ की गेंद पर जोसफ का अजीबो-गरीब शॉट, मिले 4 रन.

18:04 (IST)

जॉस बटलर के बल्ले से निकला राजस्थान रॉयल्स की पारी का दूसरा चौका, जोसफ की गेंद को पहुंचाया बाउंड्री के बाहर.

18:03 (IST)

दूसरा ओवर कराने के लिए आए हैं अल्जारी जोसफ, उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

18:10 (IST)

मुंबई इंडियंस के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ करेंगे पहला ओवर.

18:02 (IST)

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी. जॉस बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं.

17:47 (IST)

मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डि कॉक ने बनाए सबसे ज्यादा 81 रन.

17:43 (IST)

20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 187/5. राजस्थान रॉयल्स को मिला 188 रनों का लक्ष्य.

17:42 (IST)

नहीं रुक रहा हार्दिक पटेल का बल्ला, उनादकट की लगातार दो वाइड गेंद के बाद लगाया करारा छक्का.

17:39 (IST)

7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं क्रुणाल पांड्या.

17:37 (IST)

मुंबई इंडियंस का 5वां विकेट गिरा, 5 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन. जयदेव उनादकट को मिला पहला विकेट.

17:37 (IST)

ईशान किशन ने भी खोला बाउंड्री का खाता, जयदेव की गेंद को पहुंचाया सीमा रेखा के पार.

17:36 (IST)

जोफ्रा आर्चर के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने जड़ा छक्का.

17:35 (IST)

छठें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं ईशान किशन.

17:33 (IST)

मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा, 81 रन बनाकर आउट हुए क्विंटन डि कॉक. जोफ्रा आर्चर ने अपने खाते में डाला तीसरा विकेट.

17:27 (IST)

हार्दिक पांड्या ने कुलकर्णी को दिन में दिखाए तारे, गेंद गई दर्शकों के पास.. 6 रन

17:23 (IST)

पोलार्ड की विकेट के बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं हार्दिक पांड्या.

17:21 (IST)

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा, 6 रन बनाकर आउट हुए किरॉन पोलार्ड. जोफ्रा आर्चर ने झटका दूसरा विकेट.

17:17 (IST)

श्रेयस गोपाल की शानदार गेंदबाजी, अपने 4 ओवर के स्पेल में खर्च किए केवल 21 रन.

17:15 (IST)

डि कॉक ने चौके के साथ किया जयदेव उनादकट का स्वागत, तीसरा ओवर कर रहे हैं उनादकट.

17:12 (IST)

पढ़ेंगे-लिखेंगे, खेलेंगे-कूदेंगे

17:10 (IST)

15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 126/2. क्विंटन डि कॉक- 60, किरॉन पोलार्ड- 03.

17:05 (IST)

आउट होने से पहले ऐसे बचे थे रोहित शर्मा, देखें जबरदस्त वीडियो.

17:04 (IST)
17:04 (IST)

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं किरॉन पोलार्ड.

17:02 (IST)

मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा, 16 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार यादव. धवल कुलकर्णी ने राजस्थान को दिलाई दूसरी सफलता.

17:00 (IST)

गोपाल के तीसरे में मुंबई ने बटोरे 13 रन, जबकि इससे पहले उन्होंने अपने दो ओवर में केवल 6 रन खर्च किए थे.

16:58 (IST)

सूर्य कुमार यादव के हत्थे चढ़े श्रेयस गोपाल, खाया गगनचुंबी छक्का.

16:56 (IST)

मैच का लुफ्त उठाते हुए मुंबई इंडियंस के नन्हे फैंस.

16:54 (IST)
16:54 (IST)

रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद जश्न मनाते राजस्थान रॉयल्स के समर्थक.

16:53 (IST)

क्विंटन डि कॉक ने लगाया आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक.

16:49 (IST)

रोहित का विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए हैं सूर्य कुमार यादव.

16:49 (IST)

पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा ने क्विंटन डि कॉक के साथ टीम के लिए जोड़े 96 रन.

16:47 (IST)

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा, 47 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा. जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स को दिलाई पहली सफलता.

16:44 (IST)

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 92/0. क्विंटन डि कॉक- 47, रोहित शर्मा- 45.

16:26 (IST)

जयदेव उनादकट ने अपने पहले ओवर में दिए सिर्फ 4 रन.

16:23 (IST)
16:21 (IST)

5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 53/0. क्विंटन डि कॉक- 29, रोहित शर्मा- 24.

16:19 (IST)

पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक के बीच मात्र 27 गेंदों में पूरी हुई 51 रनों की पार्टनरशिप.

16:19 (IST)

डि कॉक ने लगाया पारी का दूसरा छक्का, आर्चर की गेंद को उड़ाकर पहुंचाया बाउंड्री के बाहर.

16:18 (IST)

जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर क्विंटन डि कॉक के बल्ले से निकला चौका.

16:17 (IST)

महंगा साबित हुआ धवल कुलकर्णी का दूसरा ओवर. रोहित शर्मा ने लगाए 3 चौके, मुंबई ने बटोरे कुल 14 रन.

16:16 (IST)

कुलकर्णी के ओवर में रोहित शर्मा ने जड़ा एक और झन्नाटेदार शॉट, 4 रन.

16:13 (IST)

धवल कुलकर्णी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने गेंद को पहुंचाया बाउंड्री लाइन से बाहर, 4 रन.

16:12 (IST)

कृष्णप्पा गौतम के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भी डि कॉक ने लगाया चौका, तीसरे ओवर में खर्च हुए कुल 18 रन.

16:11 (IST)

डि कॉक के बाद रोहित शर्मा ने लगाई अपनी पारी की पहली बाउंड्री, इस बार मिले 4 रन.

16:10 (IST)

कृष्णप्पा गौतम के दूसरे ओवर का गजब स्वागत, क्विंटन डि कॉक ने खुद के साथ-साथ टीम के लिए जड़ा आज की पहली बाउड्री. स्कोर में जुड़े पूरे 6 रन.

16:08 (IST)

धवल कुलकर्णी ने अपने पहले ओवर में खर्च किए महज 4 रन.

16:04 (IST)

राजस्थान रॉयल्स के लिए धवल कुलकर्णी करेंगे दूसरा ओवर.

16:04 (IST)

मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर में बनाए 5 रन.

16:01 (IST)

राजस्थान रॉयल्स के लिए कृष्णप्पा गौतम करा रहे हैं पहला ओवर.

16:00 (IST)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी, कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक करेंगे पारी की शुरुआत.

15:49 (IST)

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से आज वानखेड़े स्टेडियम में 20 हजार स्कूली बच्चे मुफ्त में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मैच का आनंद उठाएंगे.

15:47 (IST)

यहां देखिए राजस्थान रॉयल्स का Playing 11

15:45 (IST)

मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा आज 100वीं बार टीम का नेतृत्व करेंगे.

15:41 (IST)

मुंबई इंडियंस के नीले रंग में रंगा वानखेड़े स्टेडियम

15:39 (IST)
15:35 (IST)

मुंबई इंडियंस का प्लेइंग 11

15:35 (IST)

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज मुंबई इंडियंस को चियर करेंगे ये नन्हे बच्चे.

15:33 (IST)

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चोट के बाद आज वापस मैदान में दिखाई देंगे.

15:33 (IST)

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी.

15:32 (IST)

नमस्कार स्वागत है आपका न्यूज स्टेट के IPL 2019 के लाइव ब्लॉग में.