.

IPL 2022 : धोनी ने विराट को ऐसे किया ऑउट, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

MS Dhoni & Virat Kohli in IPL 2022 : जब बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बल्लेबाजी के लिए आए तो महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन एक चालाकी चली.

Sports Desk
| Edited By :
13 Apr 2022, 04:00:25 PM (IST)

नई दिल्ली:

MS Dhoni & Virat Kohli in IPL 2022 : महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से एक चतुर कप्तान माने गए हैं. हालांकि इस बार आईपीएल 2022 में वह कप्तानी नहीं कर रहे हैं उनकी जगह रवींद्र जडेजा (Jadeja) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान दी गई है. लेकिन आप मैदान के बीच में देखते होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी अपने दिमाग का इस्तेमाल रविंद्र जडेजा के लिए करते हैं. यही बीते दिन मैच में देखा गया. जब बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बल्लेबाजी के लिए आए तो महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन एक चालाकी चली.

धोनी ने देखा कि विराट कोहली की कमजोरी पुल शॉट खेलना है तो क्यों ना इनको मजबूर किया जाए पुल शॉट खेलने के लिए. उसके लिए महेंद्र सिंह धोनी ने डीप लेग स्क्वायर पर एक खिलाड़ी खड़ा कर दिया और गेंदबाज से शॉर्ट पिच बॉल कराने के लिए कहा. जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी के कहे जाने के बाद शॉर्ट पिच बॉल हुई और विराट कोहली ने पुल शॉट खेला, कट लगा और सीधे बॉल शिवम दुबे के हाथ में चली गई.

यानी सभी आईपीएल फैंस ने देखा किस तरीके से महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ी सफलता दिलाई. अगर धोनी यह चलाकी नहीं चलते तो हो सकता था विराट कोहली एक बड़ी पारी के बदौलत बेंगलुरु को ये पहाड़ जैसा स्कोर भी दिला देते. यही खासियत है धोनी की. विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से एक कदम आगे की सोचते हैं.