.

Fifa World Cup 2018: फ्रांस ने पेरु को 1-0 से दी मात

पिछले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी तरह जीत हासिल करने वाली फ्रांस को आज फीफा विश्व कप के अपने अगले मैच में पेरू से भिड़ना है।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Jun 2018, 10:24:13 PM (IST)

नई दिल्ली:

पिछले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी तरह जीत हासिल करने वाली फ्रांस को आज फीफा विश्व कप के अपने अगले मैच में पेरू से भिड़ना है। दोनों टीमें ग्रुप-सी के अपने दूसरे मुकाबले में एकातेरिनबर्ग स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

फ्रांस की कोशिश लगतार दूसरी जीत हासिल करते हुए अंतिम-16 में जाने की अपनी संभावनाओं को प्रबल करने की होगी। वहीं पेरू को अगर अगले दौर में जाने की रेस में बने रहना है तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए होगी।

फ्रांस ने अपने पिछले मैच में आस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। वहीं पेरू को डेनमार्क के हाथों 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

इस मैच में हार पेरू को बड़ा झटका दे सकती है। वहीं हार से फ्रांस को मुश्किल तो होगी लेकिन वह फिर भी अगले दौर की रेस में बना रहेगा।

LIVE अपडेट्सः

फ्रांस ने पेरु को 1-0 से दी मात

# 90 मिनट पूरे हो चुके है लेकिन 3 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है।

# पेरू को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कोशिश नाकाम रहीं।

# दूसरे हाफ का मैच शुरू

# पहले हाफ के बाद फ्रांस ने 1-0 से ली बढ़त

19 years and 183 days. pic.twitter.com/EtUNmqHOeQ

— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 21, 2018

फ्रांस ने दागा पहला गोल, बनाई 1-0 की बढ़त

The youngest goalscorer at the #WorldCup for France! @KMbappe with the tap-in to give #FRA the lead!#FRAPER 1-0 pic.twitter.com/xnggHVKGNS

— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 21, 2018

गेंद फ्रांस के पावर्ड के हाथ पर लगने से पेरू को ​फ्री किक मिली।

फ्रांस को पहला पेेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल करने में नाकाम रही।

# पोग्बा ने क्रॉस शॉट लगाया लेकिन गेंद गोलकीपर के काफी करीब बाउंस हुई और कुछ इंच से बाहर निकल गई।

# पहले हाफ का पेरू-फ्रांस का मुकाबला शुरु

टीमें:

पेरू:

गोलकीपर: पेद्रो गालेसे, कार्लोस सासेडा और जोस कावार्लो।

डिफेंडर: एल्डो कोजरे, लुइस एडविनाकुला, मिगुएल अराजुओ, एल्बटरे रोड्रिगेज, क्रिस्टियन रामोस, एंडरसन सेंटामारिया, निल्सन लोयोला, मिगुएल ट्राउको।

मिडफील्डर: रेनाटो टापिया, प्रेडो एक्विनो, योशिमार योतुन, एडिसन फ्लोरेस, पाउलो हुतार्दो, विल्डर काटागेर्ना, क्रिस्टन कुएवा, एंडी पोलो।

फारवर्ड: आंद्रे कारिलो, जेफरसन फारफान, राउल रुइडियाज, पाउलो गुएरेरो।

फ्रांस:

गोलकीपर: ह्यूगो लोरिस, स्टीव मन्दंदा, अल्फोन्स एरोओला।

डिफेंडर: लुकास हर्नान्डेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेन्डी, बेंजामिन पावर्ड, आदिल रामी, जिब्रिल सिदीबे, सैमुअल उम्तीती, राफेल वरान।

मिडफील्डर: एनगोलो कान्ते, ब्लेस मातुइदी, स्टीवन एंजोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेंटिन टोलिसो।

फारवर्ड: ओउस्मान डेम्बेले, नाबिल फकीर, ओलिवियर जीरू, एंटोनी ग्रीजमैन, थॉमस लेमार, कीलियन एम्बाप्पे, फ्लोरियन थौविन।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें