Fifa World cup 2018 Live score Poland Vs Senegal : सेनेगल ने पोलेंड को 2-0 से हरा दिया
मॉस्को, 19 जून (आईएएनएस)| लंबे अतंराल बाद वापसी कर रहीं पोलैंड और सेनेगल आज फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-एच के मुकाबले में स्पार्टक स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ विजयी वापसी की कोशिश में होंगे।
नई दिल्ली:
मॉस्को, 19 जून (आईएएनएस)| लंबे अतंराल बाद वापसी कर रहीं पोलैंड और सेनेगल आज फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-एच के मुकाबले में स्पार्टक स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ विजयी वापसी की कोशिश में होंगे। सेनेगल 16 साल बाद तो पोलैंड 12 साल बाद विश्व कप खेल रही हैं।
सेनेगल इससे पहले सिर्फ 2002 में विश्व कप में खेली थी और विश्व जगत को हैरान करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। कोच एलियोउ सिसे की टीम इस बार भी उस सफलता को दोहराने और उससे आगे निकलने के मकसद से उतर रही है। इस राह में उसे पहली बाधा पोलैंड की पार करनी है।
पोलैंड ऐसी टीम है जिसने छह बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है और चार बार ग्रुप स्टेज को पार करने में सफल रही है। टीम के पास एक स्टार खिलाड़ी जो सेनेगल की राह में रोड़ा है। रोबर्ट लेवांडोस्की पोलैंड की नींव हैं जिन पर पूरी टीम निर्भर है।
टीम के कोच एडम नवाल्का हालांकि यह नहीं चाहेंगे कि टीम सिर्फ लेवांडोस्की के बल पर ही खेले। उन्होंने बकायदा अपनी टीम को इस स्टार खिलाड़ी की छांव से निकालने के प्रयास किए हैं। वो प्रयास कितने सफल होते हैं वो टीम के मैचों से पता चलेगा।
पोलैंड ने जब भी विश्व कप के अपने पहले मैच मे अंक हासिल किया है वो ग्रुप दौर से आगे गई है। ऐसा वो 1974, 1978, 1982, 1986 में कर चुकी है। वहीं 2002 और 2006 में उसे पहले मैच में ही हार मिली थी और टीम का सफर पहले दौर में ही खत्म हो गया था।
16 साल बाद दूसरी बार विश्व कप में पहुंचने वाली सेनेगल ने क्वालीफांग दौर में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सिसे की कोशिश टीम को उसी प्रदर्शन पर बनाए रखने की होगी जो उनके करियर की शायद अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती साबित हो।
कोच आक्रामण करने की रणनीति के साथ उतरेंगे यह तय माना जा रहा है। इसलिए 23 सदस्यीय टीम में आठ फॉरवर्ड खिलाड़ी चुने गए हैं। टीम के आक्रमण की जिम्मेदारी इंग्लिश क्लब लिवरपूल के लिए खेलने वाले सादियो माने पर होगी जिन्होंने क्लब के लिए बीते सीजन में 20 गोल किए थे। उनके अलावा कालिडोयु काउलीबाली, चेइखोउ काउयाटे, मामे डियोफ पर भी बड़ी जिम्मेदारी है।
LIVE अपडेट्स
# सेनेगल ने पोलेंड को 2-0 से हरा दिया
# 4 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है।
# 90 मिनट का खेल खत्म हो गया है। अब एक्ट्रा टाइम चल रहा है।
#सेनेगल ने किया अपना दूसरा गोल, स्कोर 2-0 से बराबर
# हॉफ टाइम का खेल खत्म हो गया है। स्कोर स्नेगल 1 और पोलेंड 0
# यहां पोलेंड आत्मघाती गोल कर बैठी। पौलेंड के थिएगो यहां गलती से अपनी टीम के लिए आत्मघाती गोल कर बैठे।
# 28 मिनट का खेल खत्म हो गया है। दोनों ही टीमें गोल करने में अब तक असफल रही है।
# पौलेंड को पहला कॉर्नर किला लेकिन इस मौके को भुना नहीं पाए
#करोचोवियाक येलो कार्ड दिखाया गया।
#सेनेगल के लिए मौका था, लेकिन पौलेंड का बेहतरीन डिफेंस किया। स्कोर 0-0
#पोलैंड बनाम सेनेगल मैच शुरू, स्कोर 0-0